{"_id":"5bdcbd0fbdec22698671f690","slug":"supreme-court-decisions-will-soon-be-found-in-regional-languages","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले, हिंदी से होगी शुरूआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जल्द ही क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले, हिंदी से होगी शुरूआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के फैसले जल्द ही हिंदी समेत तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शुकवार को बताया है कि फैसलों का अनुवाद क्षेत्रीय भाषाओं में करने की योजना तैयार की गई है। यह निर्णय अंग्रेजी नहीं जानने वाले लोगों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि इसकी कवायद शुरू हो चुकी है और सबसे पहले हिंदी में फैसलों का अनुवाद देना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस गोगोई ने अनौपचारिक बातचीत में पत्रकारों को बताया कि फैसलों का सार मुहैया कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि वादी व प्रतिवादियों को यह पता लगना जरूरी है कि आखिर फैसला क्या है और किस आधार पर है। साथ ही आम लोग भी शीर्ष अदालत के फैसलों को समझ सकें।
विज्ञापन
चार नए जजों को शपथ, अब बैठा करेंगी 14 पीठ
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शुक्रवार को जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी को बतौर सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ दिलाई। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 28 हो गई है। नियमानुसार शीर्ष अदालत में अधिकतम 31 जज हो सकते हैं। चीफ जस्टिस गोगोई ने कहा कि दिवाली की छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट में 14 पीठ मुकदमे सुनेंगी। हर पीठ दो सदस्यीय होगी। चीफ जस्टिस ने कहा कि तीन सदस्यीय पीठ होने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
कोलेजियम की सिफारिश पर 48 घंटे में कार्रवाई से हैरान
कोलेजियम की तरफ से चार जजों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की सिफारिश पर केंद्र सरकार के महज 48 घंटे में फैसला कर देने से चीफ जस्टिस भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भी यह सुखद आश्चर्य से कम नहीं था। हमने गत बुधवार को करीब 11 बजे सिफारिश भेजी थी और उसी शाम जानकारी मिली कि उन चार जजों का मेडिकल हो चुका है। चीफ जस्टिस गोगोई के साथ इस दौरान जस्टिस एसए बोबड़े भी मौजूद थे। चीफ जस्टिस ने पत्रकारों के सामने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बोबड़े ही उनके बाद अगले चीफ जस्टिस बनेंगे।