{"_id":"638d449f6e67157e6c44a048","slug":"supreme-court-decided-to-conduct-a-audit-to-understand-the-difficulties-faced-by-disabilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: दिव्यांगों के लिए अदालत कराएगी ऑडिट, सीजेआई की अध्यक्षता में समिति का किया गया गठन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: दिव्यांगों के लिए अदालत कराएगी ऑडिट, सीजेआई की अध्यक्षता में समिति का किया गया गठन
Mon, 05 Dec 2022 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:38 AM IST
सार
तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इसके लिए एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की समिति का गठन किया। सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान में कहा कि समिति की अध्यक्षता जस्टिस एस रवींद्र भट करेंगे।
विज्ञापन
Supreme Court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों की कठिनाइयों को समझने और न्याय प्रणाली तक उनकी बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपने परिसर का व्यापक एक्सेसिबिलिटी ऑडिट (सुलभता लेखापरीक्षण) कराने का निर्णय किया है।
तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इसके लिए एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की समिति का गठन किया। सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान में कहा कि समिति की अध्यक्षता जस्टिस एस रवींद्र भट करेंगे। समिति को भौतिक और तकनीकी पहुंच के लिए भी एक्सेसिबिलिटी ऑडिट करने के लिए कहा गया है। समिति को सुप्रीम कोर्ट परिसर में आनेवाले दिव्यांगों की समस्याओं की प्रकृति और सीमा का आकलन करने के लिए एक प्रश्नावली तैयार कर उसे जारी करने का भी काम सौंपा गया है।