फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Collegium recommends 80 names for appointment of High Court judges

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम : हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति के लिए 80 नामों की सिफारिश

Fri, 23 Jul 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 06:39 AM IST
सार

भारत में कुल 25 उच्च न्यायालयों के लिए 1,098 न्यायाधीश स्वीकृत हैं। मौजूदा वक्त में 645 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि 453 की कमी है।

विज्ञापन
Supreme Court Collegium recommends 80 names for appointment of High Court judges
किरण रिजिजू - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में जजों की नियुक्ति के लिए एक जुलाई 2020 से 15 जुलाई 2021 के बीच 80 नामों की सिफारिश की है। इनमें से 45 न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया जा चुका है।

विज्ञापन


राज्य सभा में बृहस्पतिवार को एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दी। उन्होंने बताया कि शेष न्यायधीशों की नियुक्ति के प्रस्तावों पर सरकार और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के साथ विभिन्न चरणों पर कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन


कानून मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालयों में रिक्तियों को भरने के लिए लिए राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर विभिन्न सांविधानिक प्राधिकरणों से परामर्श और अनुमोदन की आवश्यकता होती है। इसलिए, उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की रिक्तियों को भरने के लिए आवश्यक समय का संकेत नहीं दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कुल 25 उच्च न्यायालयों के लिए 1,098 न्यायाधीश स्वीकृत हैं। मौजूदा वक्त में 645 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि 453 की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed