{"_id":"620d3a9e03ee7f5b001724a4","slug":"supreme-court-collegium-approves-proposal-for-appointment-of-judges-in-high-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृति: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वीकृति: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने की थी और इसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित और एएम खानविलकर भी शामिल थे।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : PTI
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को मणिपुर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहनथम बिमोल सिंह की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्थायी न्यायाधीश के रूप में और दस अधिवक्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए जिन अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं- किशोर चंद्रकांत संत, वाल्मीकि मेनेजेस एसए, कमल रश्मी खाता, शर्मिला उत्तमराव देशमुख, अरुण रामनाथ पेडनेकर, संदीप विष्णुपंत मार्ने, गौरी विनोद गोडसे, राजेश शांताराम पाटिल, आरिफ सालेह डॉक्टर, और सोमशेखर सुंदरसन।
विज्ञापन
कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने की थी और इसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित और एएम खानविलकर भी शामिल थे। इससे पहले इन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय में छह अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
मद्रास उच्च न्यायालय के लिए जिन अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी गई है, उनके नाम निदुमोलु माला, सुंदर मोहन, कबाली कुमारेश बाबू, एस सौंथर, अब्दुल गनी अब्दुल हमीद और आर जॉन सत्यन हैं।