फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court closes the case of CBI investigate death of Bengal BJP leader

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल भाजपा नेता की मौत की जांच सीबीआई से कराने का केस बंद किया

Tue, 09 Feb 2021 05:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Feb 2021 05:07 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court closes the case of CBI investigate death of Bengal BJP leader
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता देबेंद्र नाथ रॉय की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले की जांच सीबीआई से कराने की याचिका पर सुनवाई बंद कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट पहले ही इस मामले पर सुनवाई कर फैसला सुना चुका है और इस पर आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि रॉय की पत्नी की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले को पहले ही समग्रता में देख लिया है। साथ ही कहा कि इस मामले की जांच में देरी नहीं हुई है। जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी ने पाया कि याचिकाकर्ता वकील शशांक शेखर झा और एक पत्रकार ने सीबीआई या एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसी से इस मामले की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


साथ ही इस मामले को पश्चिम बंगाल से दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। अपनी याचिका में रॉय की पत्नी चंद्रिमा रॉय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यह भी कहा था कि पुलिस अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी जाए। राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में रॉय की मौत को राजनीतिक हत्या बताने के आरोप को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed