फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court CJI NV Ramana said State government should decide to have libraries in every school and college

सुझाव: सीजेआई बोले- राज्य सरकार तय करें हर स्कूल व कॉलेज में हों पुस्तकालय

Wed, 29 Dec 2021 03:54 AM IST
ओम. प्रकाश एजेंसी हैदराबाद
एजेंसी हैदराबाद Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Dec 2021 03:54 AM IST
सार

सरकार को इस मुद्दे में शामिल होकर समाधान पर जोर देना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को गांव में भी पुस्तकालय की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और उनके लिए अनुदान की भी व्यवस्था हो।

विज्ञापन
supreme court CJI NV Ramana said State government should decide to have libraries in every school and college
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करें कि हर स्कूल व कॉलेज में एक पुस्तकालय और खेल के मैदान की व्यवस्था हों। ताकि छात्रों का अच्छे से विकास हो सके। हैदराबाद पुस्तक मेला में पहुंचे सीजेआई रमना ने कहा कि पुस्तक पढ़ना एक अच्छी आदत है जिससे दिमाग विकसित होता है। वहीं खेलने से बच्चों में खेल के प्रति रूचि भी बढ़ती है। जहां कहीं भी स्कूल या कॉलेज खुल रहे हैं तो उसमें पुस्तकालय जरूर होना चाहिए, लेकिन इस नियम का कोई भी पालन नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


ठीक यहीं स्थिति खेल के मैदान को लेकर भी है। यह एक गंभीर मुद्दा है। सरकार को इस मुद्दे में शामिल होकर समाधान पर जोर देना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को गांव में भी पुस्तकालय की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और उनके लिए अनुदान की भी व्यवस्था हो। 
विज्ञापन


सीजेआई रमना ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी जब जेलों में बंद थे तो उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़ीं और लिखीं भी। पढ़ाई के कारण ही दुनिया भर के साहित्यकारों व लेखकों ने संघर्ष करके महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि मैं खुद मैक्सिम गोर्की का उपन्यास मदर कई बार पढ़ चुका हूं और बिना प्रभावित हुए नहीं रह सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed