फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Chief Justice NV Ramana inaugurates Legal aid services App related to legal services

बड़ी पहल: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कानूनी सेवा से जुड़े एप का किया उद्घाटन

Sun, 08 Aug 2021 01:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Aug 2021 01:46 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने रविवार को कानूनी सेवा से जुड़े लीगल एड ऐप का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Supreme Court Chief Justice NV Ramana inaugurates Legal aid services App related to legal services
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने रविवार को कानूनी सेवा से जुड़े लीगल एड ऐप का उद्घाटन किया और इस अवसर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस एप में कानूनी सेवाओं और संस्थानों से संबंधित जानकारी फीड की जाएगी। इस एप के माध्यम से लोग देश के किसी भी स्थान से कुछ ही सेकंड में कानूनी सहायता आवेदन जमा कर सकेंगे और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद, हम अपनी कानूनी सहायता सेवाओं को जारी रखने में सफल रहे हैं। इस तरह के तकनीकी उपकरणों की शुरूआत ने सुनिश्चित किया है कि भविष्य में ऐसी कोई भी चुनौती कानूनी सहायता संस्थानों के काम में बाधा नहीं बनेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 25 साल पहले शुरू हुए कानूनी सहायता आंदोलन ने गति पकड़ ली है। सीजेआई ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी कानूनी सहायता प्रणाली हमारी है। उन्होंने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि ठीक 79 साल पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण मोड़ आया था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों ने एक शक्ति को उखाड़ फेंका। यह असमानता और भेदभाव को समाप्त करने की गहरी इच्छा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed