{"_id":"59f9379b4f1c1b87698b89f0","slug":"supreme-court-bench-asks-union-govt-have-you-forgotten-to-hike-salaries-of-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केंद्र से पूछा- क्या आप जजों की सैलरी बढ़ाना भूल गए? ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केंद्र से पूछा- क्या आप जजों की सैलरी बढ़ाना भूल गए?
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने मंगलवार को केंद्र से पूछा कि क्या वह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत जजों की सैलरी बढ़ाना भूल गए हैं? साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि उनको मिलने वाला मौजूदा मेहनताना नौकरशाहों से भी कम है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के जज जे चमलेश्वर और एस अब्दुल नाजिर की बेंच ने यह बात एक दूसरे मामले की सुनवाई के वक्त अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) पी एस नरसिम्हा से कही। बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों कि सैलरी का क्या होगा जिसे बाकी केंद्र कर्मचारियों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से जाते-जाते CJI खेहर ने सुनाए दो अहम फैसले, नहीं भूल पाएगा देश
विज्ञापन
बता दें कि जजों की सैलरी बढ़ाने की बात को केंद्र ने मार्च में मंजूरी दी थी लेकिन फिलहाल आगे की कार्यवाही नहीं हो पाई है। इसको लागू करने के लिए संसद द्वारा संशोधन होना है जो अबतक नहीं हुआ है।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद फिलहाल सबसे ज्यादा सैलरी कैबिनेट सेक्रेटरी की है, उनको 2.5 लाख रुपए मिलते हैं, वहीं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जिनका पद उनसे ऊपर होता है उनको एक लाख रुपए ही मिलते हैं। बेंच ने इसे पैसों की नहीं बल्कि आत्मसम्मान की बात बताया है। जजों की बात सुन ASG ने कहा कि वह सरकार से इस बारे में बात करके 14 नवंबर को कोर्ट को बताएंगे।