फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court ask for reply from Indian Union muslim League on citizenship notifications

सुप्रीम कोर्ट: नागरिकता अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार के हलफनामे पर दो हफ्ते में आईयूएमएल से मांगा जवाब

Tue, 15 Jun 2021 01:53 PM IST
Tanuja Yadav राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 15 Jun 2021 01:53 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से 28 मई को जारी नागरिकता अधिसूचना पर जवाब मांगा है, जिसे आईयूएमएल ने चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
supreme court ask for reply from Indian Union muslim League on citizenship notifications
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को केंद्र सरकार के उस तर्क का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जिसमें कहा गया है कि 28 मई की अधिसूचना कानूनी प्रवासियों के लिए है और इसका नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस एमआर शाह की पीठ से आईयूएमएल की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दायर हलफनामा उन्हें सोमवार को ही दिया गया था। ऐसे में उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए समय चाहिए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आईयूएमएल को पक्ष रखने के लिए दो सप्ताह का समय दे दिया।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि आईयूएमएल ने 28 मई की अधिसूचना को चुनौती दी है। गृह मंत्रालय द्वारा 28 मई को जारी इस अधिसूचना में गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता का आवेदन करने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे के जरिए दायर अपने जवाब में केंद्र सरकार ने कहा था कि वह अधिसूचना वास्तव में चुनिंदा मामलों में केंद्र सरकार के अधिकारों को स्थानीय अथॉरिटी को हस्तांतरित करना है। सरकार ने कहा है कि यह अधिसूचना सभी विदेशियों को रियायत देने वाला नहीं है बल्कि कानूनी तरीके से देश में आए विदेशियों के लिए है।

केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2004 और 2009 में दिए गए अभ्यावेदन सहित कई अभ्यावेदनों पर जारी यह अधिसूचना विदेशियों को कोई छूट प्रदान नहीं करती है और यह सिर्फ उन लोगों पर लागू होती है जो वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए भारत में दाखिल हुए थे।


केंद्र ने यह भी कहा है कि इससे पहले वर्ष 2016, 2018, 2004, 2005 में भी जिलाधिकारियों को नागरिकता अधिनियम,1955 के तहत नागरिकता के लिए आवेदन स्वीकार करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed