फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court approves Centre draft witness protection scheme

सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र की गवाह संरक्षण योजना के मसौदे को मंजूरी दी

Wed, 05 Dec 2018 12:54 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court approves Centre draft witness protection scheme
सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र की गवाह संरक्षण योजना के मसौदे को मंजूरी दी और सभी राज्यों को इस संबंध में संसद द्वारा कानून बनाए जाने तक इसका पालन करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उन्होंने योजना में कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


स्वयंभू बाबा आसाराम बापू से जुड़े बलात्कार मामले के गवाहों की संरक्षा से जुड़ी जनहित याचिका पर न्यायालय में सुनवाई के दौरान गवाह संरक्षण योजना की बात सामने आयी थी।
विज्ञापन


इससे पहले 19 नवंबर को सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने न्यायालय को बताया था कि मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब तय प्रक्रिया के तहत उसे कानून का रूप दिया जाएगा, लेकिन उस वक्त तक इसका अनुपालन करने का निर्देश न्यायालय को सभी राज्यों को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में न्यायमित्र के रूप में शीर्ष अदालत की मदद कर रहे अधिवक्ता गौरव अग्रवाल ने न्यायालय को बताया कि केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों से चर्चा करने के बाद गवाह संरक्षण योजना का मसौदा तैयार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed