{"_id":"6a8d8547b8400a36b100b208","slug":"manish-tewari-warns-robot-pla-lac-bjp-sambit-patra-attacks-rahul-gandhi-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीमा पर चीनी रोबोट से लड़ना पड़ सकता है' : मनीष तिवारी बोले-भारत रहे सतर्क; भाजपा ने राहुल को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'सीमा पर चीनी रोबोट से लड़ना पड़ सकता है' : मनीष तिवारी बोले-भारत रहे सतर्क; भाजपा ने राहुल को घेरा
Tue, 25 Aug 2026 05:36 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:36 PM IST
सार
चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट की प्रगति पर मनीष तिवारी ने भारत की तकनीकी तैयारी को लेकर चिंता जताई है। उनके बयान के बाद भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
विज्ञापन
मनीष तिवारी, कांग्रेस सांसद
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट की तकनीक को लेकर भारत को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत सावधान नहीं रहा तो बहुत जल्द वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उसे रोबोट पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से लड़ना पड़ सकता है।
मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। इसमें चीन के एक रोबोट के 100 मीटर दौड़ में उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि ह्यूमनॉइड रोबोट के क्षेत्र में चीन की प्रगति भारत के लिए वास्तविकता की जांच जैसी है।
तकनीक के मामले में चीन से पीछे भारत: मनीष तिवारी
मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि भारत खुद को उभरती हुई बड़ी शक्ति बताता है, लेकिन तकनीक के क्षेत्र में वह चीन से कितना पीछे है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र का मामला नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि चीन आज 75 महत्वपूर्ण तकनीकों में से 67 में अमेरिका से आगे है। उनके बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध का असर: ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट, समर्थन में सिर्फ 31 फीसदी अमेरिकी; इस सर्वे में झटका
चीनी रोबोट हैं राहुल गांधी- संबित पात्रा
वहीं, भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ-साथ कांग्रेस की सोच से भी लड़ना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के दुश्मनों के पक्ष में खड़ी होती है और गलत सूचनाएं फैलाती है। संबित पात्रा ने कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आमना-सामना होने के दौरान राहुल गांधी ने सेना को लेकर निराश करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने राहुल गांधी को चीन का रोबोट बताया और कहा कि उनकी सोच से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना होगा।
उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड का दावा
साल 2009 में उसैन बोल्ट ने बर्लिन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 9.58 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, शनिवार को चीनी कंपनी एक्स-ह्यूमनॉइड के विकसित ह्यूमनॉइड रोबोट ने इस रिकॉर्ड को 0.19 सेकंड से पीछे छोड़ दिया।