{"_id":"587cd8624f1c1b3403efedeb","slug":"supreme-court-allowed-to-24-weeks-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने दी 24 सप्ताह के गर्भ को गिराने की इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने दी 24 सप्ताह के गर्भ को गिराने की इजाजत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की 22 वर्षीय महिला के पेट में पल रहे 24 हफ्ते के गर्भ को गिराने की सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, गर्भ में पल रहा बच्चा बगैर कपाल का है और इस वजह से मां की जान को खतरा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने केईएम अस्पताल की मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद यह निर्णय लिया। रिपोर्ट में कहा गया था कि गर्भधारण जारी रखने से महिला की जान को खतरा है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गर्भपात की इजाजत मांगी थी।
महिला के मुताबिक, गर्भधारण करने के 21 हफ्ते के बाद उसे पता चला कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का कपाल नहीं है। सोनोग्राफी में इसका पता चला था। मालूम हो कि कानून के तहत 20 हफ्ते के गर्भ को ही गिराने की इजाजत है।
विज्ञापन
हालांकि अगर पेट में पल रहे बच्चे के कारण मां की जान को खतरा हो तो 20 हफ्ते से अधिक के गर्भ को भी गिराने की इजाजत दी जा सकती है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की एक बलात्कार पीड़िता के 24 हफ्ते के गर्भ को भी गिराने की इजाजत दी थी।