{"_id":"61110aa98ebc3e7b2b2222ae","slug":"supreme-court-action-report-sought-from-center-on-oxygen-crisis-national-taskforce-gave-important-suggestions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: ऑक्सीजन संकट पर केंद्र से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, राष्ट्रीय टास्कफोर्स ने दिए थे अहम सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: ऑक्सीजन संकट पर केंद्र से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, राष्ट्रीय टास्कफोर्स ने दिए थे अहम सुझाव
Mon, 09 Aug 2021 04:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 09 Aug 2021 04:29 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन आवंटन को लेकर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट द्वारा गठित टास्कफोर्स ने इस बारे में केंद्र सरकार को सुझाव दिए थे।
विज्ञापन
Supreme Court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन आवंटन के बारे में राष्ट्रीय टास्कफोर्स के सुझावों पर अमल को लेकर दो सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) पेश करे। इस टास्कफोर्स (NTF) का गठन सुप्रीम कोर्ट ने किया था। देश में दूसरी कोरोना लहर के दौरान जबर्दस्त ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया था। कई राज्यों में इसकी कमी के चलते अनेक लोगों की मौत की खबरें आई थीं।
विज्ञापन
शीर्ष न्यायालय ने कहा कि चूंकि एनटीएफ में वरिष्ठ डॉक्टर व विशेषज्ञ शामिल हैं, इसलिए केंद्र से अपेक्षा की जाती है कि उनकी सिफारिशों का नीतिगत स्तर पर पालन होना चाहिए, ताकि मौजूदा व भविष्य में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड व जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद करना तय किया। इस मामले को कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर स्वत: संज्ञान लेकर दायर अन्य याचिकाओं के साथ सूचीबद्ध कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि एनटीएफ की अंतिम रिपोर्ट दायर की जा चुकी है और राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की जरूरत के आकलन को लेकर उपसमिति की अंतरिम रिपोर्ट भी दायर की जा चुकी है।
विज्ञापन
बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा केंद्र के अफसरों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने के खिलाफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मरीजों के लिए 700 टन मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन सप्लाई करने के उसके आदेश का पालन नहीं करने पर केंद्र के अफसरों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू की है।
सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता की ओर से पेश वकील रजत नैयर ने कहा कि रविवार शाम एक पत्र जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार एनटीएफ की सिफारिशों पर कार्रवाई रिपोर्ट दायर करने के लिए कुछ वक्त चाहती है। इस पर पीठ ने कहा कि वह जानना चाहती है कि सरकार एनटीएफ की सिफारिशों पर किस तरह अमल कर रही है।