फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court accepted petition against sarai court

शरई अदालतें असंवैधानिक घोषित होंगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की याचिका

Sun, 02 Sep 2018 05:39 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sun, 02 Sep 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Supreme court accepted petition against sarai court

सुप्रीम कोर्ट ने निकाह, तलाक और अन्य मामलों पर फैसले के लिए गठित की जा रही शरई अदालतों को असंवैधानिक घोषित करने की मांग करने वाली एक नई याचिका स्वीकार कर ली है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने याची जिकरा से कहा कि बहुविवाह और निकाह हलाला के मामले पर चल रही सुनवाई में पक्षकार बनने के लिए नए सिरे से अर्जी दाखिल करें। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में सुन्नी मुस्लिमों में प्रचलित तीन तलाक की परंपरा को खत्म करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद 26 मार्च को शीर्ष अदालत ने फैसला किया कि बहु-विवाह और निकाह हलाला को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पांच सदस्यीय संविधान पीठ सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन


मुसलमानों में बहुविवाह की प्रथा एक पुरुष को चार महिलाओं से निकाह का अधिकार देती है। वहीं, निकाह हलाला में अगर एक पुरुष अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद फिर उसी से शादी करना चाहता है, तो महिला को पहले किसी दूसरे पुरुष से विवाह कर यौन संबंध बनाने होंगे। फिर दूसरे पति से तलाक लेकर इद्दत की अवधि गुजारने के बाद ही वह पहले पति से विवाह कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश की जिकरा (21) दो बच्चों की मां हैं। उनकी ओर से अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय कोर्ट में पेश हुए। जिकरा ने अर्जी में धारा-498ए के तहत तीन तलाक को क्रूरता, जबकि निकाह हलाला, निकाह मुताह और निकाह मिस्यार को धारा-375 के तहत बलात्कार घोषित करने की मांग की है। अर्जी में कहा गया है कि बहुविवाह आईपीसी की धारा-494 के तहत अपराध है, जबकि भारत में मुस्लिम पर्सनल लॉ निकाह-हलाला और बहुविवाह की अनुमति देता है। 

जिकरा को दो बार तलाक दिया गया तलाक

अर्जी में तीन तलाक, निकाह हलाला और अन्य कानूनों व परंपराओं के कारण जिकरा के शोषण का जिक्र है। जिकरा को दो बार तलाक दिया गया। फिर अपने ही पति से निकाह करने के लिए उन्हें निकाह हलाला से गुजरना पड़ा। 


मौलिक अधिकारों का हनन हैं पर्सनल लॉ 

जिकरा ने अर्जी में कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ और ऐसे ही अन्य पर्सनल लॉ संविधान में दिए मौलिक अधिकारों का हनन हैं। निकाह हलाला, निकाह मुताह और निकाह मिस्यार सामाजिक नियमों, नैतिकता और स्वास्थ्य के लिए घातक हैं। महिलाओं को सम्मान के साथ जीने, समानता की रक्षा, लिंग व धर्म के आधार पर भेदभाव से बचाने के लिए इन परंपराओं को खत्म किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed