फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supporters protest against the expulsion of Minister KN Rajanna, ruckus in Madhugiri, march taken out

Karnataka: मंत्री केएन राजन्ना के निष्कासन के विरोध में उतरे समर्थक, मधुगिरी में हंगामा, निकाला गया मार्च

Tue, 12 Aug 2025 03:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुरु Published by: बशु जैन Updated Tue, 12 Aug 2025 03:24 PM IST
सार

कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान के बाद सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना से इस्तीफा ले लिया गया था। इसे लेकर उनके समर्थक विरोध में उतर आए। समर्थकों ने राजन्ना को बिना किसी वैध कारण के हटाने के लिए कांग्रेस आलाकमान की निंदा करते हुए नारे लगाए।

विज्ञापन
Supporters protest against the expulsion of Minister KN Rajanna, ruckus in Madhugiri, march taken out
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के. एन. राजन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना के सरकार से निष्कासन को लेकर विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र तुमकुरु जिले के मधुगिरी में समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। समर्थकों ने अपने नेता के समर्थन में मार्च निकाला। वहीं शहर में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। इसके अलावा राजन्ना के खास पार्षद गिरिजा मंजूनाथ ने मधुगिरी नगरपालिका से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान के बाद सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना से इस्तीफा ले लिया गया था। इसे लेकर उनके समर्थक विरोध में उतर आए। समर्थकों ने राजन्ना को बिना किसी वैध कारण के हटाने के लिए कांग्रेस आलाकमान की निंदा करते हुए नारे लगाए। साथ ही अपने नेता के लिए न्याय की मांग की।
विज्ञापन


समर्थकों ने मंगलवार दोपहर को बंद का आह्वान भी किया। पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की लेकिन गुस्साए समर्थकों ने दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर किया। गुस्साई भीड़ ने कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया और उनके मालिकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हटाए गए राजन्ना
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने  2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी के लिए कर्नाटक में अपनी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को कथित तौर पर दोषी ठहराया था। उन्होंने कहा, कर्नाटक में अनियमितताएं तब हुईं जब कांग्रेस सत्ता में थी। यह सब हमारी आंखों के सामने हुआ। इस बयान के बाद कांग्रेस आलाकमान का गुस्सा भड़क गया था। इसके बाद उनको मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।


सीएम सिद्धारमैया के करीबी हैं राजन्ना
बता दें कि सीएम सिद्धारमैया के करीबी और राज्य सरकार में मंत्री केएन राजन्ना पिछले दो महीनों से चर्चा में थे जब उन्होंने दावा किया था कि 'अगस्त क्रांति' होगी, जिससे सरकार में बड़े उलटफेर का संकेत मिलता है। वहीं इससे पहले केएन राजन्ना ने कथित मतदाता सूची में हेराफेरी पर पार्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे। राजन्ना ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं पर सवाल करते हुए है कि, जब सूची तैयार की गई थी और उसमें अनियमितताएं थीं, तो इसकी शिकायत क्यों नहीं की गई? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed