फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supply of essential commodities begins from Khongsang Railway Station in Manipur

Manipur: मणिपुर में खोंगसांग रेलवे स्टेशन से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शुरू

Tue, 18 Jul 2023 06:20 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे ने मणिपुर के व्यापारियों को सामग्रियों की बुकिंग सुविधाजनक बनाने के लिए इंफाल में एक विपणन निरीक्षक को विशेष तौर पर प्रतिनियुक्त किया है...

विज्ञापन
Supply of essential commodities begins from Khongsang Railway Station in Manipur
Manipur - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मणिपुर स्थित खोंगसांग रेलेव स्टेशन को खोल दिया है। खोंगसांग स्टेशन नवीनतम स्टेशन है, जिसे 2022 में जिरिबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के तहत चालू किया गया था। मणिपुर में मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के कारण लाइन को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे ने मणिपुर के व्यापारियों को सामग्रियों की बुकिंग सुविधाजनक बनाने के लिए इंफाल में एक विपणन निरीक्षक को विशेष तौर पर प्रतिनियुक्त किया है। यह विपणन निरीक्षक व्यापारियों की मदद के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। खोंगसांग स्टेशन के खुलने से मणिपुर के सभी व्यापारी अब आवश्यक वस्तुओं के बुकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

खोंगसांग गुड्स शेड दैनिक आधार पर सुबह छह बजे से शाम को चार बजे तक खुला रहेगा। राज्य को विशेष सुविधा देते हुए फिलहाल मणिपुर के लिए वैगनों के पीसमील बुकिंग की अनुमति दी गई है। महाराष्ट्र से प्याज, पश्चिम बंगाल से आलू और असम से एफएमसीजी उत्पाद पहले ही राज्य के लिए बुक किए जा चुके हैं। डे ने बताया कि इसके शुरू होने से मणिपुर के लोगों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed