फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sunil-joshi murder case: pragya singh and seven other acquitted

RSS प्रचारक सुनील जोशी मर्डर केस: प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 8 आरोपी बरी

Thu, 02 Feb 2017 12:33 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 02 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
sunil-joshi murder case: pragya singh and seven other acquitted
फाइल फोटो

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे सुनील जोशी की हत्या के मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी आठों आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। बुधवार को मध्यप्रदेश की देवास कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। गौरतलब है कि सुनील जोशी की 2007 में देवास में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


इस केस में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 में गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ञा इस समय बीमार हैं और उनका न्यायिक अभिरक्षा में भोपाल के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिसंबर 2007 में सुनील जोशी की हत्या के आरोप में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा हर्षद सोलंकी, रामचरण पटेल, वासुदेव परमार, आनंदराज कटारिया, लोकेश शर्मा, राजेंद्र चौधरी और जितेंद्र शर्मा समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ हत्या, सबूत छिपाने और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए थे। बुधवार को फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश राजीव कुमार आप्टे ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed