{"_id":"60735b138ebc3ec4477c5df8","slug":"sunil-chandra-wiil-be-the-next-chief-election-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति : सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 13 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं सुनील अरोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति : सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 13 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं सुनील अरोड़ा
Mon, 12 Apr 2021 01:55 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:55 AM IST
सार
- चुनाव आयोग के शीर्ष पद के लिए सुशील चंद्रा के नाम को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
सुशील चंद्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने की परंपरा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार ने चुनाव आयोग के शीर्ष पद के लिए सुशील चंद्रा के नाम को हरी झंडी दे दी है। उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने का आदेश किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चंद्रा को संसदीय चुनाव से पूर्व 14 फरवरी, 2019 को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। वह 13 अप्रैल को नया पदभार ग्रहण करेंगे, क्योंकि मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सुशील चंद्रा इस पद पर 14 मई, 2022 तक रहेंगे। चुनाव आयोग में आने से पहले वह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे।
विज्ञापन
अगले साल पांच विधानसभा के चुनाव
नए मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में अगले साल मार्च में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा के चुनाव होंगे। यूपी को छोड़कर शेष विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है, जबकि यूपी विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है।