फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunday Lockdown in tamilnadu, Night curfew in Tamilnadu begining from April 20

कोरोना का खौफ : तमिलनाडु ने लगाया राज्यव्यापी रात्रि कर्फ्यू, हर रविवार पूर्ण लॉकडाउन

Sun, 18 Apr 2021 08:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Apr 2021 08:50 PM IST
सार

  • तमिलनाडु सरकार ने प्रदेशव्यापी रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है
  • प्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं

विज्ञापन
Sunday Lockdown in tamilnadu, Night curfew in Tamilnadu begining from April 20
Palaniswami

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेशव्यापी रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह आदेश 20 अप्रैल से प्रभावी होगा और इस दौरान रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पूरे राज्य में हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं।

विज्ञापन


राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा के लिए यहां मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सरकार ने ये घोषणाएं कीं। एक आधिकारिक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, लेकिन प्रैक्टिकल परीक्षाएं योजना के अनुसार कराई जाएंगी।
विज्ञापन


सरकार ने 3 मई से 21 मई के बीच 12वीं की परीक्षाएं कराने की योजना बनाई थी। रात्रि कर्फ्यू के दौरान ऑटोरिक्शा और टैक्सी समेत निजी और सार्वजनिक परिवहन पर पाबंदी रहेगी। इस बीच, चिडि़याघर और नीलगिरि तथा कोडाइकनाल जैसे पर्यटन स्थलों पर जाने पर रोक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed