{"_id":"5aa6ddc04f1c1bb3758b5289","slug":"sunanda-pushkar-did-not-commit-suicide-she-was-murdered-delhi-police-confidential-report-discloses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या की गई, दिल्ली पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट से हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुनंदा ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या की गई, दिल्ली पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट से हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या की गई थी। इस मामले की जांच करने वाले एसडीएम एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी गोपनीय रिपोर्ट में इस नतीजे पर पहुंचे थे।
डीसीपी बीएस जायसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि घटनास्थल की जांच करने वाले वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। इसके आधार पर उन्होंने सरोजिनी नगर के एसएचओ को इसे हत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया था।
एसडीएम शर्मा के निष्कर्ष के अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्पष्ट है कि यह हत्या का मामला है। इसमें कहा गया है, ‘मेरी जानकारी में इस मौत की वजह प्वाइजनिंग है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य बता रहे हैं कि यह एल्प्राजोलम प्वाइजनिंग का केस है। शरीर पर मिले चोट के निशान मारपीट की वजह से हैं। सिर्फ चोट संख्या 10 इंजेक्शन की वजह है, जो ताजा है। जबकि चोट संख्या 12 दांत काटने के कारण लगी है।’

गृह मंत्रालय को सौंपी थी रिपोर्ट
sunanda pushkar
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी की रिपोर्ट में कहा गया कि सुनंदा के शरीर पर चोट के निशान उनके और थरूर के बीच हुई मारपीट के कारण लगे हैं। मारपीट की पुष्टि उनके व्यक्तिगत सहायक नारायण सिंह के बयान से भी होती है। डीसीपी ने अपनी यह रिपोर्ट दक्षिण दिल्ली के संयुक्त आयुक्त विवेक गोगिया और गृह मंत्रालय को सौंपी थी।
17 जनवरी, 2014 को सुनंदा लीला पैलेस होटल के कमरा नंबर 345 में मृत पाई गई थीं। दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता और स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।