{"_id":"64c6edb9147d757393029083","slug":"sun-pharma-and-alembic-recall-medicines-from-the-us-market-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Market: अमेरिकी बाजार से सन फार्मा व एलेम्बिक ने वापस मंगाईं दवाएं, नमूने फेल होने पर लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US Market: अमेरिकी बाजार से सन फार्मा व एलेम्बिक ने वापस मंगाईं दवाएं, नमूने फेल होने पर लिया फैसला
Mon, 31 Jul 2023 04:39 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Jul 2023 04:39 AM IST
सार
जांच में नमूना फेल होने के बाद सन फार्मा और एलेम्बिक फार्मा कंपनी ने अमेरिकी बाजार से अपनी दवाएं वापस मंगा ली हैं। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार, इन कंपनियों ने हाल ही में अपनी दवाएं अमेरिका भेजी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
जांच में नमूना फेल होने के बाद सन फार्मा और एलेम्बिक फार्मा कंपनी ने अमेरिकी बाजार से अपनी दवाएं वापस मंगा ली हैं। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार, इन कंपनियों ने हाल ही में अपनी दवाएं अमेरिका भेजी थीं। इसकी जांच में कुछ दवाओं के नमूने फेल हुए हैं। लिहाजा कंपनियों से दवाएं वापस लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
यूएसएफडीए के मुताबिक, दोनों ही कंपनियों के दवा बैच में कुछ रासायनिक तत्व मिले हैं, जिनका इंसान की सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। यह अमेरिकी नियमों का उल्लंघन है। अमेरिकी बाजार में दवाएं पहुंचने से पहले यूएसएफडीए उनकी जांच करता है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही दवाएं बाजार तक ले जाने की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
भारतीय दवा उद्योग मात्रा के हिसाब से विश्व का तीसरा और मूल्य के हिसाब से 14वां सबसे बड़ा उद्योग है। भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपये की दवाएं निर्यात कीं, जिसमें थोक दवाएं भी शामिल हैं। कुछ अरसे से भारत निर्मित दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये दवाएं मंगाईं वापस
सन फार्मा अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के इलाज में इस्तेमाल मिथाइलफेनाडेट हाइड्रोक्लोराइड की 7,313 बोतलें, जबकि, एलेम्बिक फार्मा बुप्रेनोरफिन सबलिंगुअल दवा की 12,336 बोतलें वापस ले रही है।