फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sumitra Mahajan paid tribute to Manohar Parikar

सुमित्रा महाजन ने दी परिकर को श्रद्धांजलि, कहा- देश की राजनीति ने खो दिया एक सितारा

Sun, 17 Mar 2019 10:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 17 Mar 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Sumitra Mahajan paid tribute to Manohar Parikar
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता, हस्तियां परिकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें कर्मठ, संकल्पित और ईमानदार व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। महाजन ने कहा कि मनोहर परिकर बीमारी की परवाह न करके अंतिम क्षण तक काम करने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने एक अत्यंत ईमानदार, कर्मठ, सोच और इरादों से संकल्पित नेतृत्व प्रदान किया। गोवा और देश ने आज एक सितारा खो दिया। 

विज्ञापन


महाजन ने कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। परिकर के ऊर्जावान, ईमानदार और कर्मठ व्यक्तित्व को सादगी, सच्चाई, सोच, संकल्प, सतत कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएगा। उन्होंने कहा कि जब परिकर मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती थे, तो मैं उनसे मिलने गई थी। तब गंभीर बीमारी से लड़ते समय भी देश के लिए काम करते रहने की इच्छाशक्ति उन्होंने व्यक्त की थी। आज देश की राजनीति ने अपना एक सितारा खो दिया। गोवा के मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षामंत्री को हम हमेशा याद रखेंगे। ईश्वर से उनके लिए, परिजनों के लिए हृदय से प्रार्थना। ॐ शांति !

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed