फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sultan movie will be tax free in uttar pradesh

सलमान के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, यूपी में टैक्स फ्री होगी सुल्तान

Sun, 17 Apr 2016 04:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 17 Apr 2016 04:47 AM IST
सार

  • यूपी में फिल्म की शूटिंग करने पर दिया जाएगा प्रोत्साहन
  • दो डीटूएच कंपनियों से वसूले गए 45-45 करोड़ रुपये
  • सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को भी विशेष छूट की योजना

विज्ञापन
sultan movie will be tax free in uttar pradesh
सुल्तान

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री 'मनोरंजन कर' मदन चौहान ने कहा कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान को यूपी में मनोरंजन कर से मुक्त रखा जाएगा क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर के कस्बा मोरना में प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जो भी फिल्मकार यूपी में शूटिंग करेगा, उसे प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मदन चौहान ने कहा कि मनोरंजन कर की वसूली सूबे में बेहतर ढंग से की जा रही है। राजस्व लगातार बढ़ रहा है। दो डीटूएच कंपनियों से 45-45 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। ऐसी छह कंपनियों पर सरकार की निगाह थी, बाकी चार भी जल्द ही पैसा जमा करेंगी।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि फिल्मकार उत्तर प्रदेश का रुख करें। यहां ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो, इसका सरकार पूरा प्रयास कर रही है। अगर मोरना में सलमान खान शूटिंग करते हैं, तो सुल्तान को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा। सूबे के ऐसे स्थानों को चिह्नित कर डेवलप करने की योजना है, जहां फिल्मों की शूटिंग सुविधापूर्ण तरीके से की जा सके। इस बाबत फिल्मकारों से भी बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल मल्टीप्लेक्स ही नहीं, बल्कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को भी विशेष छूट और सुविधाएं देने की सरकार की योजना है। फिल्म मेकिंग को यूपी में उद्योग की भांति डेवलप करने की कवायद है। चौहान ने बाद में मनोरंजन कर अधिकारियों को बुलाकर बैठक भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed