फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sukhoi 30 MKI fighter aircraft had a tyre burst while landing at Pune airport leading to a blockage of the runway news in Hindi

पुणे: लैंड करते वक्त सुखोई-30 लड़ाकू विमान का टायर फटा, जांच के बाद फिर शुरू की गईं रनवे पर उड़ान गतिविधियां

Wed, 30 Mar 2022 06:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान बुधवार को पुणे एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, जब उसका टायर फट गया। इसके चलते जांच करनी पड़ी और तब तक रनवे पर काम बाधित रहा।

विज्ञापन
Sukhoi 30 MKI fighter aircraft had a tyre burst while landing at Pune airport leading to a blockage of the runway news in Hindi
सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान - फोटो : फाइल

विस्तार

बुधवार को पुणे एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि यहां एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान लैंड कर रहा था जब उसका टायर फट गया। वायु सेना के अधिकारियों ने रनवे खाली कराया। जरूरी जांच किए जाने के बाद रनवे को उड़ान गतिविधियों के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का की सेवाएं लोहेगांव स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन से संचालित की जाती हैं। यहां वायु सेना के पायलटों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह वायु सेना के सुखोई विमान का बेस है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पुणे विमानतल पर एक सुखोई 30 एमकेआई विमान का टायर फट गया। इस वजह से रनवे पर अवरोध की स्थिति उत्पन्न हुई। वायु सेना के कर्मचारियों ने 30 मार्च को दोपहर में रिकॉर्ड समय में विमान को हटाने में सफलता पाई। इस वजह से सिविल यातायात न्यूनतम समय के लिए बाधित हुआ। इस मामले में आगे की जानकारी मिलना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed