फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sujith Wilson death, Madras High Court said- will Government warn itself only after death

दो साल के बच्चे की मौत पर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- हर बार मौत के बाद ही चेतेगी सरकार

Wed, 30 Oct 2019 05:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Oct 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Sujith Wilson death, Madras High Court said- will Government warn itself only after death
- फोटो : ANI

बोरवेल में गिरकर दो वर्षीय बच्चे सुजीत विल्सन की मौत पर मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने सरकार से कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए सरकार और कितने बच्चों की मौत का इंतजार करेगी। क्या मौत के बाद ही सरकार चेतेगी?

विज्ञापन


इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार से यह बताने को कहा कि तमिलनाडु में कितने बोरवेल को मंजूरी दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। कोर्ट ने सरकार को बोरवेल खोदने को दी गई मंजूरी को लेकर दस्तावेज पेश करने का भी निर्देश दिया।  
विज्ञापन


जस्टिस एम सत्यनारायण और जस्टिस एन शेषासाई की बेंच ने मंगलवार को सुजीत की मौत से संबंधित याचिका पर विशेष सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसे हादसों को रोका जा सकता है अगर हर कोई अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाए। न केवल सुजीत के माता-पिता ने अपना बेटा खोया, है बल्कि पूरे देश ने बेटा खोया है। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हर किसी को खुले बोरवेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना चाहिए। यह याचिका पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सलाहकार रहे वी पोनराज ने दाखिल की थी। पोनराज ने याचिका में आरोप लगाया था कि तमिलनाडु सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने की वजह से सुजीत की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला सुजीत का शव 

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के एक गांव में खुले बोरवेल में गिरा सुजीत विल्सन को बचाया नहीं जा सका। तीन दिन तक 88 फीट नीचे फंसे सुजीत को सुरक्षित निकालने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। अस्सी घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार शाम चार बजे बच्चे का शव बोरवेल ने निकाला गया। बचाव दल को सोमवार रात साढ़े दस बजे दुर्गंध का अहसास होने पर डॉक्टरों और एनडीआरएफ को सूचित किया गया। हालात का आकलन करने के बाद डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया था। 

माता-पिता देख रहे थे रेस्क्यू ऑपरेशन, पानी के टब में डूबकर बच्ची की मौत 

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक दो साल की बच्ची की पानी के टब में डूबकर मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ, तब उसके माता पिता टीवी पर बोरवेल में गिरे सुजीत विल्सन का रेस्क्यू ऑपरेशन देख रहे थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को थरसपुरम गांव में दो साल की रेवती संजना टब के पास खेल रही थी। वहीं उसके परिजन टीवी देख रहे थे। इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि बच्ची वहां नहीं है। उन्होंने पास जाकर देखा तो बच्ची टब में बेसुध पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed