फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suggestions for change in bureaucracy Cabinet in up

यूपी में भाजपा का मंथन: नौकरशाही-मंत्रिमंडल में बदलाव के सुझाव, योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव

Sat, 05 Jun 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Jun 2021 06:39 AM IST
सार

  • भाजपा महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन का फीडबैक नेतृत्व तक पहुंचा
  • मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम के करीबी नौकरशाह और विधानपरिषद सदस्य एके शर्मा को जिम्मेदारी मिलनी तय

विज्ञापन
Suggestions for change in bureaucracy Cabinet in up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महासचिव बीएल संतोष और यूपी के प्रभारी राधामोहन सिंह के फीडबैक और सुझावों पर अमल हुआ, तो उत्तर प्रदेश में शीर्ष नौकरशाही और मंत्रिपरिषद में बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन


आयोगों, निगमों के खाली पद इसी महीने भरने शुरू हो जाएंगे। सरकार व संगठन में विधानसभा चुनाव तक हर महीने लगातार समन्वय बैठकें होंगी। तीन दिन के लखनऊ प्रवास के बाद संतोष व सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को फीडबैक दे दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव तक स्थिति दुरुस्त करने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं। उम्मीद है, इन सुझावों के अनुरूप इसी महीने से बदलाव को अमलीजामा पहनाया जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में संगठन व सरकार में  नेतृत्व परिवर्तन का कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात में कई शिकायतें 
संतोष व सिंह ने मंत्रियों-विधायकों से बातचीत और संघ से भी विमर्श किया। सूत्रों का कहना है, इस दौरान नौकरशाही के हावी होने, विधायकों-मंत्रियों की न सुनी जाने और आयोगों-निगमों में बिना वजह कई पदों को खाली रखे जाने की शिकायत मिली। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसी तरह का फीडबैक नेतृत्व को दिया है।

2022 चुनाव योगी के नेतृत्व में
बीएल संतोष और राधामोहन सिंह ने लखनऊ की तीन दिनी प्रवास के बाद नेतृत्व को सौंपे सुझावों में सरकार में नौकरशाही का प्रभाव कम करने, खाली पदों को भरने और विधायकों की शिकायतों का निपटारा करने की बात कही है। मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम के करीबी नौकरशाह और विधानपरिषद सदस्य एके शर्मा को जिम्मेदारी मिलनी तय है। 

हालांकि, उन्हें उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, मगर अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी देने वाला पद दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और चुनाव का सबसे अहम मुद्दा हिंदुत्व होगा।


अगले माह से कमान संभालेंगे नड्डा-शाह 
अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह अगले महीने से राज्य में चुनावी कमान संभालेंगे। विधानसभा चुनाव तक नियमित रूप से राज्य में प्रवास करेंगे। पहले दोनों नेताओं के इस महीने राज्य का दौरा करने की बात थी। हालांकि, बाद में तय हुआ कि फीडबैक और सुझावों के आधार पर जरूरी बदलाव को अंजाम देने के बाद दोनों नेता नियमित रूप से राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed