{"_id":"62c4f80ed231d64ccc3b5940","slug":"sufi-baba-killing-muslim-cleric-killed-in-nashik-shot-on-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sufi Baba Killing: अब नासिक में मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या, सिर पर मारी गई गोली ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sufi Baba Killing: अब नासिक में मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या, सिर पर मारी गई गोली
Wed, 06 Jul 2022 01:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:57 PM IST
सार
35 वर्षीय मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है। उन्हें येओला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था। हमलावरों ने उनके सिर पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार को बड़ी वारदात हुई। यहां के येओला कस्बे में मुस्लिम समुदाय के एक धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया, 35 वर्षीय मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है। उन्हें येओला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के रहने वाले थे सूफी बाबा
पुलिस ने बताया, ख्याजा सैय्यद चिश्ती अफगानिस्तान का रहने वाले थे। हालांकि, वह नासिक में रह रहे थे। हमलावरों ने उनके सिर पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके से एसयूवी बरामद
पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड को चार हमलावरों ने अंजाम दिया। मौके से उनकी एसयूवी को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने के बाद चारो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है। लगातार दबिश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने एक संधिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूफी बाबा की हत्या संपत्ति विवाद के कारण हुई। पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने बताया, मृतक पाकिस्तान से शरणार्थी के रूप में भारत आया था। वह चार साल पहले भारत आया था और भारत सरकार ने उसे एक शरणार्थी पास और देश में रहने के लिए दो साल का विस्तार दिया था। पुलिस ने बताया, मृतक का अपना YouTube चैनल भी था, जिसके भारत और विदेशों में फॉलोअर्स हैं। अधिकारी ने कहा कि उन्हें चैनल से भी आमदनी हो रही थी।