फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sudhir Kumar Makkar alias Golden Baba passed away in Delhi AIIMS hospital

गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर सुधीर कुमार मक्कड़ का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन

Wed, 01 Jul 2020 12:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Sudhir Kumar Makkar alias Golden Baba passed away in Delhi AIIMS hospital
Golden baba passed away

सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। गंभीर बीमारी के चलते गोल्डन बाबा को 18 मई को एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद 30 जून की रात करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


गोल्डन बाबा पंचदशनाम जूना अखाड़ा, बरेली के महंत थे। कांवड़ यात्रा के दौरान वो 20 किलो तक सोना पहनकर निकलने के कारण उनकी काफी चर्चा हुई थी। गोल्डन बाबा का अंतिम संस्कार पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी श्मशान घाट पर थोड़ी देर में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर उनके चाहने वाले कई लोग श्मशान घाट पर पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार, वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में रह रहे थे। गांधीनगर के अशोक गली में गोल्डन बाबा का आश्रम है। गोल्डन बाबा यूपी के गाजियाबाद जिले के मूल निवासी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डन बाबा इंदिरापुरम जीसी ग्रैंड सोसाइटी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इसके चलते उनका इलाज चल रहा था। समस्या बढ़ने पर 18 मई को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी पत्नी दिल्ली स्थित उनके आवास में ही रह रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed