'राहुल का दावा सियासी चालबाजी': भाजपा बोली- राष्ट्रपति से बातचीत को गलत तरीके से किया पेश; लगाए गंभीर आरोप
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत को राजनीतिक मकसद से गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
विस्तार
त्रिवेदी ने कहा, ''उनका (राहुल गांधी) यह दावा कि राष्ट्रपति ने उनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है, राहुल गांधी के उस दुर्भावनापूर्ण रवैये को उजागर करता है, जिसके तहत वह देश की हर संवैधानिक संस्था को अपनी राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। आज ऐसा लगता है कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं।''
भाजपा ने लगाए राहुल गांधी पर क्या आरोप?
भाजपा सांसद ने कहा, ''बैठक के अंदर वास्तव में क्या हुआ, यह केवल वहां मौजूद कोई व्यक्ति ही बता सकता है। हालांकि, जब राहुल गांधी बोल रहे थे, तो उनके बगल में खड़े नेताओं की शारीरिक भाव-भंगिमा और चेहरे के हाव-भाव से साफ संकेत मिल रहे थे कि उनकी बातें शायद सच्चाई से मेल नहीं खाती थीं।''
#WATCH | Delhi: BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "Today, the President granted an audience to leaders of the INDIA alliance. Rahul Gandhi and the INDIA alliance leaders—who have been staging absurd and baseless protests for several days—have made a statement regarding the President that is not only bizarre but reeks more of political maneuvering than truth. Their claim that the President accepted their allegations exposes the malicious pattern Rahul Gandhi has been following—trying to make every constitutional institution in the country a victim of his politics. Today, it appears he has crossed all limits. Only someone present inside the meeting could reveal what actually transpired; however, as Rahul Gandhi spoke, the body language and facial expressions of the leaders standing beside him clearly suggested that his words likely bore no relation to the truth. Rahul Gandhi has a history of this; he has previously had to offer an unconditional apology for lying about the Supreme Court... He has consistently leveled baseless allegations against the Chief Election Commissioner, and today, he misrepresented his conversation with the President to suit his political agenda. This is deeply unfortunate and reveals the extent to which the Congress party has stooped..."
— ANI (@ANI) October 9, 2026
भाजपा सांसद ने कहा, ''राहुल गांधी का ऐसा रवैया पहले भी रहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के बारे में झूठा दावा करने के मामले में उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी। वह लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त पर निराधार आरोप लगाते रहे हैं। आज भी उन्होंने अपने राजनीतिक एजेंडे के मुताबिक राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत को गलत तरीके से पेश किया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी किस हद तक गिर गई है।"
राहुल गांधी के दावे को सूत्रों ने बताया गलत, कहा- राष्ट्रपति मुर्मू को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन के वोट चोरी के आरोप पर राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया को बड़ा दावा किया था। अब राहुल के दावे का सरकार को ओर से खंडन किया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी गठबंधन के 'चुनाव में धांधली' (वोट चोरी) के आरोप का खंडन नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति को इस मामले में विवाद में घसीटा जा रहा है।
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लेकर किया था क्या दावा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, "पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रही है। नरेंद्र मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, जबकि अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे अंजाम दे रहे हैं। आज भारत की राष्ट्रपति ने इस तथ्य को खारिज नहीं किया।"