{"_id":"644a27169069b7c36c05d215","slug":"sudan-crisis-foreign-secretary-vinay-kwatra-said-focus-on-evacuation-of-indians-operation-kaveri-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sudan: सूडान से सुरक्षित निकाले गए करीब 600 लोग, विदेश सचिव ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sudan: सूडान से सुरक्षित निकाले गए करीब 600 लोग, विदेश सचिव ने कही ये बात
Thu, 27 Apr 2023 01:17 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:17 PM IST
सार
विनय क्वात्रा ने बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत अभी तक 360 भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। साथ ही 246 अन्य भी जल्द भारत पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन कावेरी के तहत सुरक्षित निकाले गए भारतीय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सूडान में सुरक्षा हालात बेहद मुश्किल हैं और काफी अस्थिर भी हैं। भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा का ये कहना है। क्वात्रा ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस सूडान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी है। गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए क्वात्रा ने कहा कि भारत लगातार सूडान में संबंधित पक्षों के संपर्क में है और भारतीयों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकालना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
सूडान से सुरक्षित निकाले गए 600 लोग
विनय क्वात्रा ने बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत अभी तक 360 भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। साथ ही 246 अन्य भी जल्द भारत पहुंचने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 320 भारतीय पोर्ट सूडान पर मौजूदा चुके हैं और उन्हें जल्द ही सऊदी अरब के शहर जेद्दाह ले जाया जाएगा, जहां से उनकी स्वदेश वापसी होगी।
विज्ञापन
सेना और अर्धसैनिक बलों में जारी हिंसा
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच विवाद के चलते हिंसा जारी है। हिंसा के चलते सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। सूडान में करीब तीन हजार भारतीय फंसे हैं, जिन्हें हिंसाग्रस्त सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। बुधवार रात को 360 भारतीयों का पहला जत्था नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर उतरते ही और अपनी मातृभूमि सुरक्षित लौटने की खुशी इतनी ज्यादा थी कि लोगों ने एयरपोर्ट पर ही भारतीय सेना, भारत माता और प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन