फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   subrata roy changed a lot

देखिए पहले से कितने बदल गए हैं सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय

Sat, 18 Jun 2016 05:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 18 Jun 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
subrata roy changed a lot
पहले से काफी बदल गए हैं सुब्रत रॉय - फोटो : अमर उजाला

सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा शुक्रवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर अपने कर्मचारियों और निवेशकों से ‘आभार यात्रा’ में मुखातिब हुए और सेबी की कार्रवाई को गलत बताते हुए अपना पक्ष रखा। लगभग पांच हजार कार्यकर्ताओं और निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 30 माह से सहारा समूह एक प्रतिबंध के तले दबा हुआ है।

विज्ञापन


इसका सीधा मतलब यह है कि अगर सहारा कोई भी संपत्ति उधार रखकर या बेचकर रकम जुटाता है तो पूरा धन सेबी-सहारा के खाते में ही जाएगा। सहारा अपने समूह के लिए एक भी रुपया नहीं जुटा सकता। यही कारण है कि आज सहारा को अपने कार्यकर्ताओं का वेतन एवं अन्य नियामक दायित्व को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन


सहारा प्रमुख ने कहा कि हमसे अपेक्षा की जा रही है कि हम चलें, जबकि हमारे हाथ-पैर बंधे हुए हैं। इसके बाद सवाल भी उठ रहे हैं कि वे चल क्यों नहीं रहे हैं। कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। न्याय किन्हीं वास्तविक व अन्य कारणों से भले देर से मिले, अंतत: न्याय होता जरूर है। कहा, सहारा-सेबी मामले में पिछले 43 महीने में निवेशकों को मात्र 50 करोड़ रुपये ही लौटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन के बावजूद सेबी को मिले सिर्फ 50 करोड़ रुपए

subrata roy changed a lot

अखबारों में विज्ञापन देने के बावजूद सेबी को 50 करोड़ रुपये ही मिले। अत: सेबी द्वारा किसी भी स्थिति में कुल धन वापसी सौ करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगी, जबकि सहारा सेबी को पहले ही 14 हजार करोड़ (फिक्स डिपॉजिट पर प्राप्त ब्याज सहित) दे चुका है। 20 हजार करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों के मूल दस्तावेज भी सेबी के पास ही हैं।

सुब्रत रॉय सहारा ने कहा कि सहारा के निवेशकों के न होने के सेबी के दावे पर इतना ही कहूंगा कि एक भी खाता जाली नहीं है। हमारी मजबूती इसी से स्पष्ट हो जाती है कि सेबी निवेशक सत्यापन प्रक्रिया को लगातार टाल रहा है। दरअसल, सेबी जानता है कि यदि सत्यापन सही ढंग से किए जाएंगे तो सहारा का दावा सही साबित होगा। तब अदालत का फैसला हमारे हक में होगा और सहारा का सारा धन उसके पास लौट आएगा। आभार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व सहारा प्रमुख ने यहां नदेसर स्थित होटल ताज में सहारा इंडिया परिवार के लोगों से मुलाकात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed