फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   subramanian swamy tweets on interview of narendra modi

स्वामी बोले, 'आप गलत समझ रहे हैं, मैं पीएम मोदी पर हमला नहीं करूंगा'

Fri, 08 Jul 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
subramanian swamy tweets on interview of narendra modi
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ को दिए साक्षात्कार के दौरान उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को दिए सख्त संदेश के बाद पहली बार स्वामी ने अपने ट्वीट में पीएम का जिक्र किया है।

विज्ञापन


सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को किए अपने एक ट्वीट में कहा कि मुख्य धारा की मीडिया ने उन्हें गलत समझा। उन्होंने मुझसे यह उम्मीद की कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टाइम्स नाऊ को दिए गए साक्षात्कार के बाद उन पर हमला करूंगा। उन्होंने सही नहीं समझा। उसके बाद वो मेरे ट्वीट्स को तोड़ने-मरोड़ने लगे।
विज्ञापन


हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि स्वामी किन ट्वीट्स की बात कर रहे हैं जिन्हें तोड़ा मरोड़ा गया है। वहीं इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि स्वामी उन ट्वीट्स को भी बताएंगे जो उनके अनुसार तोड़े मरोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वामी ने कहा था, प्रचार मेरे पीछे भागता है

subramanian swamy tweets on interview of narendra modi

इससे पहले 29 जून को ट्वीट कर के स्वामी ने कहा था कि प्रचार उनके पीछे भागता है। उन्होंने लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी की नसीहत के बावजूद सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की के सुर में कोई बदलाव नहीं आया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को कहा था कि वह प्रचार के पीछे नहीं भागते बल्कि प्रचार उनके पीछे बेतहाशा भागता है। इस संदर्भ में उन्होंने अपने दरवाजे के बाहर खड़े बहुत से मीडियाकर्मियों का हवाला दिया। स्वामी ने ट्वीट किया, ‘नई समस्या जब प्रचार लगातार एक राजनीतिज्ञ के पीछे भागता है। 30 ओवी आपके घर के बाहर हैं। चैनलों और पैपराजी के 200 मिस काल्स।’ उनके इस ट्वीट को पीएम मोदी के लिए जवाब माना जा रहा था।


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि, ‘प्रेस्टीट्यूट्स हर रोज जानबूझकर झूठी कहानियां बनाते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि मैं उनके उकसावे में आकर जवाब दूंगा। हां, उन्हें ऐसी उम्मीद है।’ स्वामी ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है और फिर कहता हूंऱ् चाहे कितनी भी आफत आए मैं मोदी के साथ हूं। मैं उनके हौसले की दाद देता हूं। कोई विदेशी ताकत उनको झुका नहीं सकती।

स्वामी ने कहा था अब करेंगे कम ट्वीट

subramanian swamy tweets on interview of narendra modi

स्वामी ने ट्विटर पर ही कहा था कि स्वामी ने अगले एक हफ्ते तक राम मंदिर, मैट्रिक्स सहित कई मामलों में व्यस्त रहने की बात करते हुए सोशल मीडिया में कम समय देंगे।

उन्होंने ट्वीट किया था कि अब उन्हें अपना ध्यान राम मंदिर, नेशनल हेराल्ड केस, स्वामी दयानंद सरस्वती की मंदिरों को सरकार केनियंत्रण से मुक्त रखने वाली याचिकाओं की वकालत करना, एयरसेल, मैक्सिस और चेन्नई सुपर किंग पर बैन और दूसरे मामलों पर समय चाहिए। इसलिए वह एक हफ्ते तक कम ट्वीट करेंगे।
 


बता दें कि बीते दिनों दिए गए साक्षात्कार में राजन को हटाने की मांग करने वाले भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी को पीएम मोदी ने साफ लहजे में संकेत दे दिया था कि इस तरह की बयानबाजियों को वह आगे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि राजन को लेकर विवाद करने वाले उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। कोई भी व्यवस्था और पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता। पब्लिसिटी के शौक से किसी का भला नहीं होने वाला है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed