फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramanian Swamy seeks ban on import of cement from Pakistan

स्वामी ने पीएम मोदी को कहा, पाक से सीमेंट का आयात हो बंद

Thu, 06 Oct 2016 04:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy seeks ban on import of cement from Pakistan
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान से आयात होने वाले सीमेंट पर रोक लगाने की मांग की है। स्वामी ने रोक को भारतीय उद्योग के हित और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। स्वामी ने मोदी को चिट्ठी में कहा है कि मौजूदा स्थितियों में पाकिस्तान से सीमेंट आयात करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन

 
स्वामी ने कहा कि बिना कस्टम ड्यूटी की लेवी के आयात की शुरूआत 2007 में की गई थी। सीमेंट की भारी मांग को देखते हुए पर्याप्त आपूर्ति के लिए यह फैसला लिया गया था। स्वामी का कहना है कि अब हालात काफी बदल गये हैं और घरेलू उद्योग सीमेंट की मांग को पूरा करने में सक्षम है। आयात होने के चलते भारतीय सीमेंट उद्योग का उत्पादन पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाता।
विज्ञापन


स्वामी ने यह भी कहा कि कई तरह की मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि सीमेंट बैग में हेरोइन जैसे नशील पदार्थ और जाली भारतीय रुपये भी छिपा कर भारत लाये जा रहे हैं। इसीलिए पाकिस्तान से सीमेंट मंगवाना किसी भी सूरत में सुरक्षित नहीं है। इससे देश की सुरखा खतरे में है। सीमेंट की बोरियों में हथियार भी भेजने की खबर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed