अर्थशास्त्र से अनजान हैं मोदी और जेटली : सुब्रमण्यम स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री अर्थशास्त्र के बारे में जानते हैं, क्योंकि वे भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद उसे दुनिया में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बता रहे हैं।
अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले स्वामी ने व्यंग्य कसते हुए कहा, मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि प्रधानमंत्री क्यों कहते हैं कि भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, क्योंकि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) गणना के लिए वैज्ञानिक तौर पर स्वीकृत प्रक्रियाओं के हिसाब से अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
यहां एक कार्यकम के दौरान स्वामी ने कहा कि मैं नहीं जानता कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसा क्यों कहते हैं, शायद वह और वित्त मंत्री अर्थशास्त्र नहीं जानते हैं। ब्रिटेन के विश्वविख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी करने वाले और वहीं पर इस विषय के शिक्षक भी रहे स्वामी आमतौर पर जेटली की आलोचना करते रहते हैं।
एक्सचेंज रेट के हिसाब से 7वें नंबर पर भारतीय अर्थव्यवस्था
स्वामी कहते हैं कि एक्सचेंज रेट के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वें नंबर की आंकी जाती है। एक्सचेंज रेट बदलने और रुपये का अवमूल्यन होता रहता है, इस तरह की गणनाओं के आधार पर देखा जाए तो भारत इस समय 7वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था के साइज की गणना करने का सही रास्ता उसकी खरीद क्षमता समतुल्यता है, जिसके आधार पर भारत इस समय दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बैठता है।