फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramaniam Swamy was philosophical after the PM advice

पीएम की नसीहत के बाद दार्शनिक हो गए सुब्रह्मण्यम स्वामी

Wed, 29 Jun 2016 05:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 05:25 AM IST
विज्ञापन
Subramaniam Swamy was philosophical after the PM advice

शीर्ष नौकरशाहों पर सीधा और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर परोक्ष निशाना साधने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई नसीहत के बाद भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के सुर बदले-बदले से दिखाई दिए। ट्वीट के जरिए सियासी घमासान मचाने वाले स्वामी ने पीएम मोदी की नसीहत के एक दिन बाद दार्शनिक  अंदाज में गीता के उपदेश के सहारे सुख-दुख और दुनिया में संतुलन के सिद्धांत की बात की।

विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि दुनिया अपने सामान्य संतुलन की अवस्था में रहती है। किसी एक छोर पर किए गए छेड़छाड़ का असर चारों तरफ होता है। ऐसी सलाह गीता उपदेश में श्रीकृष्ण ने दी है।
विज्ञापन


स्वामी ने इसके साथ ही गीता का एक श्लोक साझा किया। जिसका अर्थ है सुख-दुख, लाभ-नुकसान और हार-जीत में अपने को सम रख कर युद्ध करो। इससे तुम पाप से बच सकते हो। गौरतलब है कि जेटली सहित शीर्ष नौकरशाहों पर हमले से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने भी स्वामी को चुप रहने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या वाकई मौन रहेंगे स्वामी?
भले ही स्वामी के मंगलवार के ट्वीट को उनके सुर बदलने से जोड़ कर देखा जा रहा है, मगर सच्चाई यह है कि चुप रहना उनके स्वभाव में नहीं है। पार्टी को अंदेशा है कि स्वामी देर सबेर फिर से नया विवाद खड़ा कर मुसीबत बढ़ा सकते हैं। 


पीएम ने कहा था, कोई भी खुद को सिस्टम से ऊपर न समझे
सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा था कि रघुराम राजन किसी से कम देशभक्त नहीं हैं। जो लोग उनके खिलाफ बोलते हैं, उनके साथ नाइंसाफी करते हैं। उन्होंने स्वामी को साफ संदेश देते हुए कहा कोई भी शख्स खुद को सिस्टम से ऊपर न समझे।


पब्लिसिटी के शौक से किसी का भला नहीं होने वाला है। इससे पहले स्वामी ने राजन के साथ-साथ सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम की देशभक्ति पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा उन्होंने परोक्ष रूप से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed