फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sub inspector death during the duty of Union Minister Nitin Gadkari and CM yogi adityanath

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में एसआई की मौत

Tue, 09 Oct 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 09 Oct 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector death during the duty of Union Minister Nitin Gadkari and CM yogi adityanath
nitin gadkari, cm yogi adityanath
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान एसआई संपूर्णानंद ओझा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एचसीपी संपूर्णानंद ओझा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तैनात थे। संपूर्णानंद गोरखपुर जिले के बड़हलगंज मोहम्मदपुर तिहा के रहने वाले थे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार पहुंचे जिन्होंने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कई सौ करोड़ की योजनाओं का शिलायन्स किया है। उन्होंने राम जानकी मार्ग एन एच 22 ए के छावनी से रामपुर तक 55 किमी लंबी 315 करोड़ रुपये की लागत का चौडीकरण का शिलायन्स किया। वहीं रामपुर से सिकरीगंज तक 35 किलोमीटर 250 करोड़ लागत का शिलायन्स भी किया। साथ ही बस्ती में रिंग रोड फेज 1 का 450 करोड़ की लागत से 14 किलोमीटर के निमार्ण का शिलायन्स किया।
विज्ञापन

 
इस दौरान फैजाबाद से मांझी घाट और घाघरा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग 350 किलोमीटर का विकास कार्य किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि पानी पर उतरने वाले हवाई जहाज से आपको उड़ाऊंगा। उन्होंने कहा कि हम विकास कार्य कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। गडकरी ने कहा कि 50 सालों में जितने रास्ते नहीं बने वो अब मोदी और योगी सरकार में बनेंगे। साथ ही कहा कि जल्द ही रिंग रोड के फेज 2 का कार्य शुरू होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए सबसे पहले अच्छी सड़क और बिजली चाहिए। इसी के साथ उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह अगले सत्र में मुंडेरवा चीन चल सके इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हमने 37 हजार करोड़ रुपये का गन्ना किसानों का भुगतान कराया है। जबकि 56 लाख परिवारों को विधुती कनेक्शन उपलब्ध कराया है। साथ ही 11 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध होंगे और एक साथ गृह प्रवेश करेंगे। 


इस दौरान मंच पर बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, विधायक दयाराम चौधरी, विधायक अजय सिंह, विधायक सीए  प्रकाश शुक्ल, विधायक रवि सोनकर और नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed