फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   su ki will be prime minister in new government of myanmar

म्यांमार की नई सरकार में सू की बनेंगी पीएम

Wed, 30 Mar 2016 11:43 PM IST
एजेंसी/नेपिदा
एजेंसी/नेपिदा Updated Wed, 30 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
su ki will be prime minister in new government of myanmar
सू की

म्यांमार में नई लोकतांत्रिक सरकार में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की नेता आंग सान सू की प्रधानमंत्री जैसी भूमिका में होंगी। उनके लिए खास तौर से पीएम जैसा एक नया पद बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू की पार्टी एनएलडी ने बीते साल हुए चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसके बाद देश में दशकों से सत्ता संभाल रही सेना के शासन का अंत हो गया।
विज्ञापन


हालांकि संविधान के मुताबिक, पति और बेटे के विदेशी नागरिक होने के चलते सू की को देश के राष्ट्रपति पद से वंचित होना पड़ा। इस बीच, भारत और अमेरिका ने म्यांमार में नई सरकार के सत्ता संभालने का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विधेयक के मसौदे में यह नया पद बनाया गया है, जिसे अगले कुछ हफ्तों में संसद में पेश किया जाएगा। नया पद एक तरह से सरकार को सलाहकारी भूमिका वाला होगा। सू की पहले से ही कई सरकार पदों पर अपनी पकड़ बनाई हुई हैं।

उन्होंने कई बार कहा है कि वह पर्दे के पीछे से म्यांमार की सत्ता चलाएंगी। बुधवार को उनकी पसंद के और उनके सहपाठी रहे हतिन क्याव ने म्यांमार के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वहीं सू की ने भी देश के विदेश मंत्री का पद संभाल लिया है।

हतिन क्याव बने म्यांमार के नए राष्ट्रपति

su ki will be prime minister in new government of myanmar
हतिन क्याव - फोटो : Reuters

म्यांमार में बुधवार को ऐतिहासिक सत्ता हस्तांतरण होने के साथ ही लोकतंत्र के नए युग की शुरुआत हो गई। आंग सान सू की के सहपाठी एवं विश्वासपात्र हतिन क्याव ने बुधवार को म्यांमार के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ में पूर्व जनरल थीन सेन ने हतिन क्याव को देश की सत्ता हस्तांतरित कर दी।

इसके साथ ही नोबेल पुरस्कार विजेता एवं लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने 50 साल के सैन्य शासन के बाद देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली।

दरअसल, म्यांमार की सैन्य सरकार की ओर से बनाए गए संविधान के तहत सू की के राष्ट्रपति बनने पर प्रतिबंध है, लेकिन इसमें घोषणा की गई है कि सू की अप्रत्यक्ष रूप से शासन चला पाएंगी। ऐसे में यह स्पष्ट है कि हतिन क्याव उनके इशारे पर सरकार चलाएंगे। मालूम हो कि म्यांमार में पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में सू की की एनएलडी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए 80 फीसदी सीटों पर कब्जा जमाया था।

इसके बाद म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ में हतिन क्याव का राष्ट्रपति पद का शपथ लेना सत्ता हस्तांतरण का आखिरी चरण था। अब नई नागरिक सरकार के सामने बदहाल अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और सामाजिक सुधार की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed