फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study: Head and neck cancer treatment low radiation more effective international study

Cancer: कम रेडिएशन से सिर और गर्दन के कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी, 10 देशों के मरीजों पर हुए अध्ययन में खुलासा

Wed, 04 Oct 2023 06:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 06:40 AM IST
सार

शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि भारत में सालाना कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 30 फीसदी से ज्यादा मामले सिर और गर्दन के कैंसर से जुड़े हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा चार से पांच फीसदी है। 

विज्ञापन
Study: Head and neck cancer treatment low radiation more effective international study
कैंसर का इलाज जरूरी - फोटो : istock

विस्तार

रेडिएशन की मात्रा कम करके सिर और गर्दन के कैंसर का इलाज और प्रभावी किया जा सकता है। यह जानकारी नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आई है। अमेरिका के सैन डिएगो में अमेरिकन सोसायटी फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (एस्ट्रो) की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत यह अध्ययन भारत सहित चार महाद्वीपों के 10 देशों के कैंसर मरीजों पर किया गया।

विज्ञापन


इसमें पता चला है कि भारत जैसे देशों में रेडिएशन की खुराक कम करके सिर और गर्दन के कैंसर का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, उरुग्वे, ब्राजील, अर्जेंटीना, क्यूबा और दक्षिण अफ्रीका के 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकृत 792 मरीजों पर यह अध्ययन हुआ है। अध्ययन का कहना है कि अगर एक मरीज को 33 बार रेडिएशन की खुराक देनी पड़ रही थी तो उसे 20 खुराक देकर काम चलाया जा सकता है।
विज्ञापन


सिर और गर्दन के कैंसर से हर साल 4.5 लाख लोगों की मौत
बाल्टीमोर में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर सोरेन बेंटजेन ने कहा, "मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के अलावा अन्य कारकों के कारण होने वाला सिर और गर्दन का कैंसर भारत सहित निम्न और मध्यम आय वाले देशों में एक बोझ बना हुआ है। शोधकर्ताओं के अनुसार, स्क्वैमस सेल सिर और गर्दन का कैंसर दुनिया में सातवां सबसे आम प्रकार का कैंसर है, जिससे हर साल 4.5 लाख लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में तेजी से बढ़े मामले
शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि भारत में सालाना कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 30 फीसदी से ज्यादा मामले सिर और गर्दन के कैंसर से जुड़े हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा चार से पांच फीसदी है। अनुमान यह भी है कि सिर और गर्दन के कैंसर से होने वाली 84 फीसी मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं, जिसमें भारत भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed