फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Students were doing road stunts in an expensive car, police filed a case against the parents

Gujarat: महंगी कार में सड़क स्टंट कर रहे थे छात्र, पुलिस ने अभिभावकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Thu, 13 Feb 2025 10:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: बशु जैन Updated Thu, 13 Feb 2025 10:55 PM IST
सार

सूरत में 12वीं के छात्रों का एक समूह 35 महंगी कारों के काफिले में स्कूल विदाई समारोह में जा रहा था। इस समूह के तीन स्कूली लड़कों का सात फरवरी को शहर की सड़क पर बीएमडब्ल्यू, मासेराती, मर्सिडीज और पोर्शे पर जानलेवा स्टंट करते वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने देने के लिए इन तीनों के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
Students were doing road stunts in an expensive car, police filed a case against the parents
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुजरात में बच्चों की गलती का खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ा। सड़क पर स्कूली छात्रों के स्टंट करने पर पुलिस अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सूरत में 12वीं के छात्रों का एक समूह 35 महंगी कारों के काफिले में स्कूल विदाई समारोह में जा रहा था। इस समूह के तीन स्कूली लड़कों का सात फरवरी को शहर की सड़क पर बीएमडब्ल्यू, मासेराती, मर्सिडीज और पोर्शे पर जानलेवा स्टंट करते वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने देने के लिए इन तीनों के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर पी बरोट ने बताया कि वीडियो में शहर के ओलपाड इलाके में फाउंटेनहेड स्कूल में एक विदाई समारोह में शामिल होने जा रहे छात्रों में से कुछ खतरनाक तरीके से कार के दरवाजों पर बैठे या सनरूफ से अपना सिर बाहर निकालते हुए अपने हाथों में स्मोक गन लिए नजर आए। इनमें से तीन छात्र बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के कार चला रहे थे, वहीं, अन्य कारों को किराए के ड्राइवर चला रहे थे।
विज्ञापन


22 कारें जब्त की गईं
डीसीपी बरोट के मुताबिक, इस सिलसिले में बुधवार को पाल पुलिस स्टेशन में छह प्राथमिकी दर्ज की गई। बरोट ने आगे बताया कि वीडियो देख से शहर के लोग हैरान रह गए और स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के इस समूह से बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूल में वाहन न लेकर आने की हिदायत दी। उन्होंने कहा, हमने 35 कारों में से 26 की पहचान की है और अब तक 22 कारें जब्त की गई हैं। कारों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी ने कहा कि हमने स्टंट के लिए इस्तेमाल की गई तीन कारों के ड्राइवरों के खिलाफ भी तीन और प्राथमिकी दर्ज की हैं। उन पर धारा 281 (तेज या लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed