फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Students sought help from Bear Grylls to stop cutting of trees

मुंबईः मेट्रो की खातिर पेड़ों की कटाई के खिलाफ छात्रों ने बेयर ग्रिल्स से मांगी मदद

Sat, 07 Sep 2019 09:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 07 Sep 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Students sought help from Bear Grylls to stop  cutting of trees
आरे पेड़ बचाओ अभियान - फोटो : Twitter

मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स को पत्र लिखकर मुंबई मेट्रो की खातिर आरे कॉलोनी में होने वाली पेड़ों की कटाई रोकने के लिए समर्थन मांगा है। मुंबई मेट्रो के कारशेड का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आरे मिल्क कॉलोनी में करीब 2700 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का जबर्दस्त विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय काश फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाते हुए सेंट जेवियर कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने बेयर ग्रिल्स को पत्र लिखकर उनसे 'सेव आरे' आंदोलन का समर्थन करने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ग्रिल्स के मैन वर्सेस वाइल्ड टीवी शो में नजर आए थे। विद्यार्थियों ने ग्रिल्स को पांच सितंबर को पत्र भेजकर कहा कि नागरिकों के विरोध के बावजूद सरकार सरकारी पर्यावरण अराजकता फैलाने पर तुली हुई है और उन्हें उन लोगों का समर्थन करना चाहिए जो इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को उनके जनसंपर्क कार्यालय से ऑटो जेनरेटेड ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि हमें मिलीं इतनी सारी जिज्ञासाओं के कारण हम और स्पष्टताओं को ध्यान में रखकर ही जवाब देंगे। काश फाउंडेशन के अध्यक्ष और कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रमुख प्रो अवकाश जाधव ने कहा, बेयर ग्रिल्स के जवाब से निश्चित ही इस मुद्दे पर संवेदनशीलता फैलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed