{"_id":"592136a74f1c1b3e6a535aa8","slug":"students-protest-at-west-bengals-new-jalpaigudi-station-for-special-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने काटा बवाल, कई ट्रेनों पर किया पथराव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने काटा बवाल, कई ट्रेनों पर किया पथराव
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
Updated Sun, 21 May 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में परिक्षा देने आए छात्रों ने आक्रोश रवैया अपना लिया है। छात्रों ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर लगातार पथराव किया और रेलवे ट्रैक पर टायरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
W Bengal: Students appearing for WB govt exam vandalised a train at New Jalpaiguri station&blocked railway track demanding special train pic.twitter.com/m6Nh2DEgJ4
— ANI (@ANI_news) May 21, 2017विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र स्पेशल ट्रेन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए ही उन्होंने असम-अवध एक्सप्रेस को निशाना बनाया और उसपर पथराव किया।बताया जा रहा है कि परीक्षा देने आए छात्रों में ज्यादा तादात बिहार से आए छात्रों की थी। छात्रों के बवाल के बाद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया। छात्रों ने नाराजगी जताई है कि उन्हें वापस जाने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन