फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Students of Awali village in Maharashtra, Bhandara risk their lives to reach school

'डर लगता है, पर पढ़ाई जरूरी': स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे अवली गांव के छात्र, नाव से पार करते नदी

Sat, 15 Jul 2023 10:04 AM IST
देव कश्यप एएनआई, भंदारा (महाराष्ट्र)।
एएनआई, भंदारा (महाराष्ट्र)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 15 Jul 2023 10:04 AM IST
सार

स्कूल के एक शिक्षक भागवत गायके ने कहा कि आवाजाही नावों के माध्यम से होती है और इसलिए बहुत जोखिम होता है...बारिश के दौरान छात्रों की आवाजाही कम हो जाती है।

विज्ञापन
Students of Awali village in Maharashtra, Bhandara risk their lives to reach school
अवली गांव के छात्र जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे स्कूल। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के भंदारा के अवली गांव के छात्र स्कूल पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। छात्रों को नाव के जरिए चुलबंद नदी पार करना पड़ता है क्योंकि नदी पार करने के लिए पुल अभी निर्माणाधीन है।

विज्ञापन


स्कूल के एक शिक्षक भागवत गायके ने कहा कि आवाजाही नावों के माध्यम से होती है और इसलिए बहुत जोखिम होता है...बारिश के दौरान छात्रों की आवाजाही कम हो जाती है। हमें नावों का उपयोग करने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जीवन के लिए भी जोखिम होता है। हर दिन करीब 100-150 लोगों का आवागमन होता है और इसके अलावा करीब 30-40 छात्र भी इसे पार करते हैं।
विज्ञापन


अवली गांव के एक छात्र मयूर मेश्राम ने कहा कि हमारे गांव में स्कूली शिक्षा कक्षा चार तक ही होती है। आगे की पढ़ाई के लिए हमें दूसरे गांवों में जाना पड़ता है... हमें नावों का इस्तेमाल करना पड़ता है। नाव बहुत हिलती है इसलिए डर लगता है, लेकिन पढ़ाई जरूरी है तो जाना पड़ेगा। हमें यथाशीघ्र पुल सेवा की आवश्यकता है ताकि हमारा आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed