फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Students held a protest at the BSNL Valpoi office over poor internet connectivity hampering online classes

गोवा: छात्रों का बीएसएनएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी का कर रहे विरोध

Wed, 30 Jun 2021 09:24 AM IST
Tanuja Yadav एएनआई, पणजी
एएनआई, पणजी Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Jun 2021 09:24 AM IST
सार

गोवा में खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के चलते स्कूली छात्रों ने बीएसएनएल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।छात्रों ने अपनी शिकायत ग्राम पंचायत से भी की, जिन्होंने इसे मुख्यमंत्री तक भेजा लेकिन अभी तक इस पर कोई समाधान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Students held a protest at the BSNL Valpoi office over poor internet connectivity hampering online classes
बीएसएनएल कार्यालय के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन क्लासेस में अपनी उपस्थिति ना दर्ज कराने की वजह से उत्तरी गोवा में रहने वाले छात्रों ने बीएसएनएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बीएसएनएल की कमजोर इंटरनेट कनेक्टिविटी होने की वजह से गुस्साए छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। ये छात्र उत्तरी गोवा के कोडल, सातरेम और डीरोडे गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


गोवा के वाल्पोई में स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से देश के सभी स्कूल ऑनलाइन क्लासेज ही करा रहे हैं। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि कनेक्टिविटी का मामला उनके लिए नया नहीं है। पिछले शैक्षणिक सत्र में भी उन्होंने ऐसा ही महसूस किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रहे छात्रों ने जानकारी दी कि उन्होंने स्थायी ग्राम पंचायत को पहले ही चिट्ठी लिखकर इस समस्या के बारे में सूचित किया था और पंचायत ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को आगे ये चिट्ठी भेज दी थी। एक छात्र ने बताया कि हमने ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर अपनी समस्या बताई और उन्होंने वो चिट्ठी मुख्यमंत्री तक पहुंचाई लेकिन, आजतक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। 


छात्रों ने आगे बताया कि उन्होंने बीएसएनएल कार्यालय को दो दिन का समय दिया है, अगर अगले दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं होता है तो वो फिर से कार्यालय आएंगे। छात्र ने बताया कि इस इलाके में तीन गांव हैं, जहां बीएसएनएल की कोई रेंज नहीं है, मेरे पास कोई वाहन नहीं है। मैं सुबह लोगों से लिफ्ट लेता हूं और नेटवर्क के लिए 15 किमी का रास्ता तय करता हूं। ऐसे में ऑनलाइन क्लास में उपस्थित होना मुश्किल हो जाता है। एख दूसरे छात्र ने बताया कि हमें इंतजार करते हुए बहुत लंबा समय हो दया है और अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed