फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student prepares grave for principal as retirement gift in Kerala

केरल में प्रिंसिपल के लिए रिटायरमेंट गिफ्ट के तौर पर छात्रों ने बनाई  कब्र 

Thu, 07 Apr 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 02:59 PM IST
सार

  • प्र‌िंसिपल डॉ टीएन सरासू जो 31 मार्च को रिटायर हुई हैं
  • सरासू का आरोप छात्रों ने ऑल केरला गवर्मेंट कॉलेज टीचर्स यूनियन जो लेफ्ट से जुड़ा हुआ है ‌के कहने पर ये हरकत की

विज्ञापन
Student prepares grave for principal as retirement gift in Kerala
कब्र - फोटो : TNN

विस्तार

केरल के पलक्कड़ में प्रिंसिपल से नाराज एसएफआई से जुड़े छात्रों ने उनके रिटायरमेंट गिफ्ट के तौर पर एक कब्र ही तैयार कर डाली। ये मामला मशहूर विक्टोरिया कॉलेज का है।

विज्ञापन


कॉलेज की प्र‌िंसिपल डॉ टीएन सरासू जो 31 मार्च को रिटायर हुई हैं कि शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में एसएफआई के छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरासू ने आरोप लगाया की छात्रों ने ऑल केरला गवर्मेंट कॉलेज टीचर्स यूनियन जो लेफ्ट से जुड़ा हुआ है ‌के कहने पर ये हरकत की है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में सरासू ने करीब आठ एसएफआई छात्रों के नाम दिए हैं जिन्होंने कॉलेज कैंपस में कब्र तैयार की थी और उसपर फूल तक चढ़ा दिए थे। इस घटना की जानकारी अन्य छात्रों ने प्रिंसिपल को दी थी। प्रिंसिपल ने इस मामले पर कहा कि मैंने प्रिंसिपल रहते हुए छात्रों की अनैतिक मांग नहीं मांगी इसलिए छात्र मुझसे नाराज हैं। मैंने अपना काम निष्ठा के साथ किया। मेरे कार्यकाल में बहुत से अच्छे कार्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घटना का विरोध करते हुए बीजेपी स्टेट प्रसिडेंट कुम्मानाम राजशेखरन ने कहा कि ये मानवता के लिए अपमान है। हम समझ सकते हैं कि एसएफआई से जुड़े छात्र किस प्रकार अपना रवैया अपनाएंगे जब वह बीस सालों तक उन्हें पढ़ाने वाली अध्यापक के साथ ऐसा रवैया अपना रहे हैं।


चुनाव के दौरान कन्नूर में सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर किए गए हमलों पर राजशेखरन ने कहा कि ये छात्र कॉलेज से निकलने के बाद किसी भी राजनैतिक विरोधी की हत्या तक कर सकते हैं। इस घटना के बाद सीपीआई (एम) ने कुछ भी नहीं कहा ये शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed