फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   student of class 10 molested and murdered in Uttar Dinajpur district West bengal news and update

West Bengal: दसवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म; नहर में फेंका शव, प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

Fri, 21 Apr 2023 09:05 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 09:05 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि भीड़ काफी आक्रामक थी, नियंत्रण करने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


 

विज्ञापन
student of class 10 molested and murdered in Uttar Dinajpur district West bengal news and update
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया, जो अगले दिन स्थानीय लोगों को पड़ा मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी गुरुवार शाम ट्यूशन जाने का बोलकर घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन घबरा गए। उन्होंने आसपास बेटी की तलाश की, स्थानीय लोग भी परिवार के साथ किशोरी को ढूंढ रहे थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

भीड़ ने किया प्रदर्शन
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह एक नहर में किशोरी का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की जानकारी के अधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो लोगों ने उसका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया। उनकी मांग है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अधिकारी ने बताया कि भीड़ काफी आक्रामक थी, नियंत्रण करने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
मामले में पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष ने राज्य में अराजकता का आरोप लगाया है। अपराध के लिए उन्होंने राज्य पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मामले में दो ट्वीट करते हुए बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। 

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए खेद है। क्योंकि पश्चिम बंगाल पुलिस भाइपो के नबजोवर  (टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी) के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने में व्यस्त हैं। दुर्भाग्य है कि इसकी कीमत आम लोग और महिलाएं चुका रही हैं। राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं।

टॉप्सिया रोड के पास लगी आग
पश्चिम बंगाल के टॉप्सिया रोड के पास ट्रांसफॉर्मर और प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है। पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर ही तैनात हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।


सीपीआई (एम) नेता का निधन
सीपीआई (एम) नेता मदन घोष का शुक्रवार को निधन हो गया। 81 वर्ष की आयु में वर्धमान स्थित अपने आवास में ही उनका निधन हुआ। सीपीआई (एम) नेता का कहना है कि वे कृषि आंदोलन के नेता थे। उन्होंने अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के रूप पार्टी को विकसित किया था। पश्चिम बंगाल किसान सभा के पदाधिकारी का कहना है कि 1959 में पार्टी के सदस्य बने घोष के शरीर को वर्धमान मेडिकल कॉलेज में दान कर दिया गया है। घोष की पत्नी और उनकी बेटी ने दुख जताया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed