फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student from Hyderabad suffering from hunger on the streets of usa mother appeals to Government of India

Hyderabad: अमेरिका की सड़कों पर भूख से तड़प रही है भारतीय छात्रा, मां की सरकार से बेटी को वापस लाने की अपील

Thu, 27 Jul 2023 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 06:42 AM IST
सार

अमेरिका में भूख से तड़प रही छात्रा का नाम सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी है। उसकी मां सैयदा वहाज फातिमा ने बताया कि उनकी बेटी 2021 में मास्टर्स के लिए अमेरिका गई थी। वह शिकागो के डेट्रॉइट में ट्राइन यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री करने गई थी। 

विज्ञापन
Student from Hyderabad suffering from hunger on the streets of usa mother appeals to Government of India
अमेरिका में फंसी भारत की बेटी। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में हैदराबाद की एक छात्रा सड़कों पर भूख से तड़प रही है। छात्रा की मां ने भारत सरकार से मांग की है कि जल्द ही उसे भारत लाया जाए। छात्रा स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने अमेरिका गई थी। 

विज्ञापन

पढ़िए क्या बोली पीड़िता की मां, जयशंकर को लिखा पत्र
अमेरिका में भूख से तड़प रही छात्रा का नाम सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी है। उसकी मां सैयदा वहाज फातिमा ने बताया कि उनकी बेटी 2021 में मास्टर्स के लिए अमेरिका गई थी। वह शिकागो के डेट्रॉइट में ट्राइन यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री करने गई थी। वहां पर वह सही से रह रही थी। लेकिन पिछले दो महीनों से उसका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। बाद में परिजनों को पता चला कि उसके बैग और सर्टिफिकेट सब कुछ गायब हो गए हैं। वह डिप्रेशन में चली गई है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति खराब है। बता दें, पीड़िता की स्थिति तेलंगाना स्थित पार्टी मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने बताया है। खान का कहना है कि हैदराबाद के कुछ लड़कों ने उसे शिकागो में एक मस्जिद के बाहर देखा।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा। मां का कहना है कि भारत सरकार जल्द से जल्द मामले में हस्तक्षेप करे और बेटी को जितनी जल्दी हो सके वापस लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयशंकर बोले- माता-पिता को अमेरिका भेजने का कर रहे हैं प्रयास
एमबीटी के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपील की है कि जल्द से जल्द भारत की बेटी को वापस लाया जाए। मैंने ट्वीट का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय, शिकागो के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि पीड़िता तुरंत यात्रा करने की स्थिति में नहीं है। पीड़िता की देखभाल के लिए हम उसके माता पिता को शिकागो भेजने की कोशिश कर रहे हैं। माता-पिता के पास पासपोर्ट नहीं है। तेलंगाना के आईटी मंत्री केटीआर से अपील की गई है कि वह जल्द पासपोर्ट और वीजा दिलाने में मदद करें। हम विदेश मंत्री जयशंकर और शिकागो के वाणिज्य दूतावास के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने मदद के लिए प्रयास किए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed