फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strict action and precautionary measures will be taken in india amid coronavirus crisis

सख्ती...संक्रमिताें की पहचान के लिए पुणे में होगा घर-घर सर्वे, भोपाल में पुलिस पर हमला करने पर लगेगा रासुका

Wed, 08 Apr 2020 06:32 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 Apr 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Strict action and precautionary measures will be taken in india amid coronavirus crisis
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

पुणे में स्वास्थ्यकर्मियों का दल घर-घर सर्वे करेगा जिससे कोरोना मरीजों या संदिग्धों की पहचान हो सके और वायरस को फैलने से रोका जा सके। पीएमसी के मेडिकल चीफ डॉ. रामचंद्र हंकारे ने बताया कि डोर-टू डोर सर्वे का मकसद अधिक से अधिक कारेाना पीड़ित मरीजों की पहचान करना है। इसी से वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन


उधर गुजरात में जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टरों से अभद्रता करने वालों की अब खैर नहीं है। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ से अभद्रता और मारपीट करने वाले लोगों पर सभी राज्य सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी है। गुजरात में एक महिला डॉक्टर से अभद्रता करने के आरोप में पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




सूरत स्थित सिविल अस्पताल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर के साथ उनके पड़ोसी ने अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे। डॉक्टर ने मामले की जानकारी लिखित में पुलिस को दी। पुलिस ने महिला महिला भावना गुप्ता और उसकेपति चेतन गुप्ता को सीआरपीसी की धारा 151सी के तहत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Strict action and precautionary measures will be taken in india amid coronavirus crisis
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
भोपाल में पुलिस पर भीड़ का हमला...रासुका लगेगा
भोपाल में सोमवार देर रात लॉकडाउन ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। सीएम शिवराज चौहान ने एनएसए के तहत कार्रवाई की घोषणा की है। हमला अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके में हुआ। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें कुछ की पहचान हो गई है। थाना तलैया पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल लक्ष्मण यादव की गर्दन पर चाकू से वार किया गया जबकि कांस्टेबल सतीश कुमार के बाएं हाथ पर चाकू  मारा गया।

आईबी दफ्तर सील...कर्मियों को होम क्वारंटीन भेजा
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कार्यालय को भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने सील कर दिया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। बीएमसी के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बीएमसी ने शहर के आरएन सिंहदेव मार्ग पर स्थित आईबी कार्यालय की दीवार पर एक नोटिस चस्पा दिया है। नोटिस में लिखा है कि 6 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2020 तक 14 दिनों के लिए ऑफिस को सील कर दिया गया है।

डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो...
डॉक्टर ने पड़ोसियों के दुर्व्यव्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। एक वीडियो में दिख रहा है कि चेतन डॉक्टर से अभद्रता कर रहा है उनके घर के दरवाजे को गुस्से में पीट रहा है। इसी तरह दूसरे वीडियो में चेतन की पत्नी भी महिला डॉक्टर से अभद्रता करते नजर आ रही है और उनपर फब्तियां कस रही है।

डॉक्टरों का होटल में भव्य स्वागत...
दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में ठहर रहे डॉक्टरों और दूसरे स्टाफ का होटल के स्टाफ ने फूल बरसाकर और तालियां बजाकर स्वागत किया। कुछ होटलों ने पीपीई किट का इस्तेमाल करने वाले डॉक्टर और स्टाफ के लिए अलग व्यवस्था की है। वहीं ताज होटल करीब सात सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को मुफ्त में खाना मुहैया करा रहा है।

क्वारंटीन सेंटर में जमातियों ने किया था खुले में शौच, दो पर मामला दर्ज...
क्वारंटीन सेंटरों में स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सों से अभद्रता के सिलसिले में नरेला में दो जमातियों के खिलाफ उनके कमरे के बाहर खुले में शौच करने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों जमाती यूपी के बाराबंकी के रहने वाले हैं और निजामुद्दीन के मरकज में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed