फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strict action against perpetrators of violence: MEA on Gujarat University incident

MEA: 'हिंसा के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई', गुजरात विश्वविद्यालय की घटना पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

Sun, 17 Mar 2024 06:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Mar 2024 06:39 PM IST
सार

MEA: अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में कल हिंसा की एक घटना हुई। राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जायसवाल ने कहा, झड़प में दो विदेशी छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन
Strict action against perpetrators of violence: MEA on Gujarat University incident
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को कहा कि गुजरात सरकार अहमदाबाद के एक विश्वविद्यालय में हिंसा के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हिंसा में दो विदेशी छात्र घायल हो गए थे। एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हिंसा में घायल दो विदेशी छात्रों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में कल हिंसा की एक घटना हुई। राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जायसवाल ने कहा, झड़प में दो विदेशी छात्र घायल हो गए। उनमें से एक को चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के मुताबिक, घटना की रात तब हुई, जब गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास परिसर में 20 से 25 लोग घुस आए और विदेशी छात्रों के वहां पर नमाज अदा करने पर आपत्ति जताने लगे। उन्होंने उनसे मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए कहा। उनकी इस मुद्दे पर बहस हुई। जिसके बाद उन पर हमला और पथराव किया गया। पुलिस ने बताया कि श्रीलंका और ताजिकिस्तान के दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

मलिक ने कहा, 20 से 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की जांच के लिए नौ टीमों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, श्रीलंका और अफ्रीका के देशों सहित करीब 300 विदेशी छात्र हैं। अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के ए-ब्लॉक छात्रावास में करीब 75 विदेशी छात्र रहते हैं, जहां यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की निगरानी संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) करेंगे। उन्होंने हा कि मामले की जांच के लिए अपराध शाखा से चार और स्थानीय पुलिस की नौ टीमों का गठन किया गया है। 

गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति नीरजा गुप्ता ने कहा कि बीती रात ए-ब्लॉक छात्रावास के परिस के भीतर दो समूहों के बीच झड़प हुई। मामला बढ़ गया और कुछ विदेशी छात्र घायल हुए हैं। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सरकार और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच चल रही है।  

भारत-मालदीव की तीसरी द्विपक्षीय बैठक
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और मालदीव ने उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की माले में तीसरी बैठक हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारतीय तकनीकी कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। ताकि मालदीव में लोगों को मानवीय मदद पहुंचाने वाले भारतीय विमानन प्लेटफॉर्म के संचालन को जारी रखा जा सके। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में चल रही विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास और क्षमता निर्माण, यात्रा के जरिए दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed