फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strengthen party network, shun complacency: Shinde's poll mantra to Shiv Sena workers

Eknath Shinde: शिवसेना कार्यकर्ताओं से बोले शिंदे- पार्टी का नेटवर्क बढ़ाएं, आत्ममुग्धता से दूर रहने की अपील

Sat, 17 Feb 2024 11:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 17 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

Eknath Shinde: शिंदे ने कोल्हापुर में पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सामूहिक भविष्य पार्टी संगठन की मजबूती पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि शाखाओं के नेटवर्क का विस्तार हर गांव में किया जाना चाहिए और शिवसेना को हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50 स्थानों पर अग्रणी स्थिति में होना चाहिए।

विज्ञापन
Strengthen party network, shun complacency: Shinde's poll mantra to Shiv Sena workers
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं से लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी नेटवर्क का विस्तार करने और आत्ममुग्धता से दूर रहने को कहा। शिंदे ने कोल्हापुर में पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सामूहिक भविष्य पार्टी संगठन की मजबूती पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि शाखाओं के नेटवर्क का विस्तार हर गांव में किया जाना चाहिए और शिवसेना को हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50 स्थानों पर अग्रणी स्थिति में होना चाहिए। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2024 की दूसरी छमाही में चुनाव होने हैं। उससे पहले लोकसभा का भी चुनाव होना है। उन्होंने कहा, 'हमें संगठन को मजबूत करना चाहिए और हर गांव में शाखा रखनी चाहिए और हर गांव की सीमा के बाहर पार्टी का झंडा होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे विधायक हर विधानसभा (निर्वाचन क्षेत्र) में 50 स्थानों पर अग्रणी स्थान पर हों।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा, "यह आपका रिपोर्ट कार्ड है। आपका भविष्य, मेरा भविष्य इस (संगठनात्मक ताकत) पर निर्भर करता है।" शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ 2022 में पार्टी की बागडोर संभालने के बाद संभवत: इस तरह का पहला संदेश दिया है। शिवसेना संगठन को विभाजन के बाद एक झटका लगा और दोनों गुट पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। शिंदे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बार-बार मुंबई आने के बजाय अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अधिक समय बिताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed