{"_id":"57730b264f1c1b007479a939","slug":"strange-snake-caught-by-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने पकड़ा 'रहस्यमयी' सांप, निकाल रहा है अजीब सी आवाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोगों ने पकड़ा 'रहस्यमयी' सांप, निकाल रहा है अजीब सी आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने पकड़ा अजूबा सांप।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती के कुआनो और रवई नदी के बीच स्थित गनेशपुर के शंकरनगर चौराहे के पास झाड़-झंखाड़ के बीच पकड़ा गया सर्प लोगों के कौतूहल का विषय बन गया। तमाम लोगों ने उस सर्प को देखा, मगर सबके मुंह से बस यही निकला कि जीवन में पहली बार ऐसा सर्प देखा है।
विज्ञापन
सर्प की पहचान न हो पाने के कारण लोगों को उसके बारे में जानने की उत्सुकता अधिक दिखी। बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सर्प को लेकर वन विहार केंद्र आ आई है। उसे एक पिंजरे में रखा गया है।
विज्ञापन
शंकरनगर चौराहे पर रहने वाले दुकानदार मनोज मोदनवाल और विनोद मोदनवाल ने रात में कुछ आवाज सुनी। वह आवाज दुकान से कुछ दूरी पर झाड़-झंखाड़ और घास से आ रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रहण में धोखा देने का फल
टार्च की रोशनी में उन्हें एक सर्प दिखाई दिया जिसके मुंह से लगातार आवाज निकल रही थी। दोनों ने हिम्मत कर उसे प्लास्टिक के बोरे में पकड़ लिया और उसे एक पिंजरे में कैद कर लिया।
कोई भी सर्प की पहचान नहीं कर पाया। इसके बाद लोगों ने रेंजर सदर को फोन कर सर्प पकड़े जाने की सूचना दी। मौके पर वन विभाग के दो कर्मी पहुंचकर सर्प को वन विहार केंद्र ले गए। रेंजर सदर अमरनाथ यादव ने कहा कि उन्होंने भी सर्प देखा है, मगर काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। बुधवार को सर्प की पहचान के लिए वन विभाग के एक सर्प विशेषज्ञ को बुलवाया गया है।